फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन बनेगा करोड़पति 13: अमिताभ बच्चन ने पिता हरिवंश राय बच्चन के लिए रखी थी नर्स, कहा- दोबारा नहीं आईं नजर

Wed, 29 Sep 2021 12:37 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
केबीसी 13: अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
कौन बनेगा करोड़पति टेलीविजन पर सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले शोज में शामिल है। इस शो की मेजबानी अमिताभ कर रहे हैं। शो में हर हफ्ते दर्शकों को कुछ नया देखने को मिलता है। इस हफ्ते क्विज रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति 13 जनसेवकों को समर्पित किया गया। इस हफ्ते शो में सुरक्षाकर्मी, सैन्यबल और मेडिकल स्टाफ के साथ-साथ सभी फ्रंटलाइन वर्कर शो का हिस्सा बनेंगे। इस हफ्ते हॉट सीट पर नर्स सविता बैठीं हुई नजर आईं।

पेशेंट से हो जाता लगाव

बता दें कि सविता पेशे से एक नर्स हैं और कोरोना के दौरान उन्होंने निस्वार्थ भाव से लोगों की खूब सेवा की। उन्होंने अमिताभ बच्चन को बताया कि नर्सेज जब अपने पेशेंट का ध्यान रखती हैं तो उन्हें उनसे लगाव हो जाता है। हॉट सीट पर बैठीं सविता की ये बात सुनकर अमिताभ बच्चन को भी अपने पिता से जुड़ा एक किस्सा याद आ गया। उन्होंने इस किस्से के बारे में अपने दर्शकों को बताया।
विज्ञापन

2 of 5
पिता हरिवंश राय बच्चन के साथ अमिताभ - फोटो : सोशल मीडिया
पिता के इलाज के लिए रखी थी नर्स

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने एक किस्सा साझा करते हुए बताया कि जब उनके पिता की तबीयत बिगड़ी थी तो उन्होंने एक नर्स रखी थी। बिग बी ने कहा, ‘जब मेरे बाबूजी हरिवंश राय बच्चन जी की तबीयत खराब हुई थी तो उस दौरान घर पर ही पूरा सेट अप किया गया था। उनका ध्यान रखने के लिए हमने चौबीस घंटे के लिए एक नर्स रखी थी। जो हमेशा मेरे पिता की सेवा करती थी।
विज्ञापन

3 of 5
हरिवंश राय बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
पिता के निधन पर हो गई थीं भावुक

अमिताभ बच्चन ने आगे बताया कि उनके पिता की सेवा करते हुए वो उनसे इतनी ज्यादा अटैच हो गई थीं कि जब उनके पिता का निधन हुआ तो वो बहुत भावुक हो गईं। अमिताभ बच्चन ने कहा हर किसी का अपने पेशेंट से अटेचमेंट हो जाता है। पिता के जाने के बाद हमारी माता जी की तबीयत बिगड़ी तो हमने उन्हीं से  देखरेख करने के लिए कहा, लेकिन इसके लिए उन्होंने मना कर दिया।

4 of 5
अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

नर्स ने कहा किसी और की देखरेख नहीं कर पाएंगे

अमिताभ बच्चन ने इस किस्से के बारे में बताते हुए आगे कहा, ‘नर्स ने उनसे कहा कि अब हमसे नहीं होगा’। अमिताभ बच्चन ने बताया कि उसके बाद हमने उन्हें कभी नहीं देखा। उन्होंने दोबारा नर्सिंग शुरू की या नहीं पता नहीं। अमिताभ ने कहा कि नर्स ने उनसे कहा, ‘हम उनके नजदीक चले गए और हम भावुक हो गए हैं। हम अब कोई दूसरा काम नहीं कर पाएंगे न ही किसी और देखरेख कर पाएंगे’।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बी नर्सिंग प्रोफेशन की कि सरहाना

अमिताभ बच्चन ने हॉट सीट पर बैठीं सविता सहित सभी नर्सेज की सरहाना की। सविता ने नर्सिंग के बारे में बात करते हुए कहा, ‘अगर डॉक्टर दिमाग हैं तो नर्सेज रीढ़ की हड्डी है। रीढ़ की हड्डी के बिना कोई शरीर की कल्पना भी नहीं कर सकता। बता दें कि सविता शो में काफी अच्छा खेल रहीं हैं और एक करोड़ के सवाल पर पहुंच चुकी हैं।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें