फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन बनेगा करोड़पति: कंटेस्टेंट ने की नाना पाटेकर की मिमिक्री, अमिताभ बच्चन हंसते-हंसते हुए लोटपोट

Tue, 26 Oct 2021 10:13 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कौन बनेगा करोड़पति 13 - फोटो : Sony Tv
अमिताभ बच्चन का शो कौन बनेगा करोड़पति 13 लगातार अपने दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो में न सिर्फ आम कंटेस्टेंट को हॉट सीट पर बैठकर कठिन सवालों के जवाब देते हुए देखा गया, बल्कि हर शानदार शुक्रवार में कई बड़े सितारे अमिताभ बच्चन के सामने हॉटसीट पर बैठे और उनके प्रश्नों के उत्तर दिए। हाल ही में अमिताभ बच्चन के सामने बैठे एक कंटेस्टेंट ने बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का एक डायलॉग बोला, जिसे सुनने के बाद अमिताभ बच्चन की हंसी छूट गई।

नाना पाटेकर का बोला डायलॉग

हॉट सीट पर बैठे आदित्य से जब अमिताभ बच्चन ने पूछा कि क्या वो फिल्में देखते हैं तो उन्होंने कहा कि अभी तो उन्हें फिल्में देखने का बिलकुल भी टाइम नहीं मिलता। लेकिन एक समय ऐसा था जब वो एक ही फिल्म को 10-12 बार देख लेते थे और ऐसा हुआ कि अब तो उन्हें सभी फिल्मों के डायलॉग भी याद हो चुके हैं। हॉटसीट पर बैठे शख्स ने नाना पाटेकर का फेमस डायलॉग भी बोला।
विज्ञापन

2 of 5
कौन बनेगा करोड़पति 13 - फोटो : Sony TV
डायलॉग से जोड़ा कौन बनेगा करोड़पति का सफर

आदित्य ने नाना पाटेकर के मशहूर डायलॉग को कौन बनेगा करोड़पति के अंदाज में ट्विस्ट कर दिया। उनके इस टैलेंट को देखने के बाद सभी काफी खुश हुए लेकिन इसी के साथ वहां पर मौजूद अमिताभ बच्चन के साथ-साथ सभी कंटेस्टेंट्स जोर-जोर से हंसने लगे। इस प्रोमो को मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया।

विज्ञापन

3 of 5
कौन बनेगा करोड़पति 13 - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बी का किया मनोरंजन

आदित्य ने नाना पाटेकर की आवाज में कहा, ‘एक मुश्किल सवाल, सारी लाइफ लाइन खत्म कर देता है। पहले एसएमएस करो, प्राथमिकी ऑफलाइन ऑडिशन, दूसरा ऑनलाइन ऑडिशन, और फिर यहां हॉट सीट पर आकर बैठ जाओ। कई सवालों का जवाब देने के बाद बड़ी मुश्किल से इंसान इस हॉट सीट पर आता है, लेकिन एक मुश्किल सवाल सारी लाइफ लाइन खत्म कर देता है।

4 of 5
कौन बनेगा करोड़पति 13 - फोटो : Sony TV
अमिताभ बच्चन हुए खुश

हॉट सीट पर बैठे आदित्य की इस शानदार मिमिक्री से बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन काफी खुश हुए और उन्होंने उनकी सरहाना की। अमिताभ बच्चन ने कहा, ‘वाह क्या बात है’। इसी के साथ अमिताभ बच्चन ने कंटेस्टेंट के लिए तालियां भी बजाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नाना पाटेकर - फोटो : Social Media
नाना पाटेकर के डायलॉग हैं फेमस

नाना पाटेकर के डायलॉग लोगों के बीच बहुत ही फेमस हैं। उनका ये मशहूर डायलॉग फिल्म ‘यशवंत से है, जो 1997 में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन अनिल मट्टू ने किया था। इस फिल्म में मधु ने अपने अभिनय का जलवा दिखाया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें