फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: तेजस्वी प्रकाश को गोद में उठाकर मेडिकल रूम में ले गए करण कुंद्रा, कैप्टंसी टास्क में हुई यह हरकत

Tue, 26 Oct 2021 09:10 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
बिग बॉस 15 अपने चौथे हफ्ते में पहुंच चुका है और घर में काफी रिश्तों में बदलाव नजर आ रहा है। एक तरफ जहां करण और तेजस्वी की दोस्ती हर दिन के साथ गहरी हो रही है तो वहीं दूसरी तरफ वाइल्ड कार्ड राजीव अदातिया के आने से घर में माहौल काफी बदल गया है। उनके घर में एंट्री होते ही जहां शमिता और विशाल के रिश्ते में दरार आई तो वहीं अब ईशान और मायशा का विश्वास भी एक-दूसरे पर अब डगमगा रहा है। इस बीच निशांत भट्ट की कैप्टनसी का कार्यकाल अब खत्म हो चुका है। जहां घर का नया कैप्टन चुनने के लिए घरवालों के बीच एक टास्क हुआ।

घर में खेला गया कैप्टन्सी टास्क

नए वीक के साथ ही नए कैप्टन के लिए घर में टास्क हुआ।बिग बॉस ने कंटेस्टेंट्स को दो टीमों में बाटा। अफसाना खान भी घर के उन कंटेस्टेंट्स में से हैं जो कैप्टन्सी की रेस के लिए खड़ी हुई हैं, ऐसे में कई घरवाले ऐसे हैं जो नहीं चाहते कि अफसाना घर की कैप्टन बने और उन्हें इस टास्क से बाहर करने और उनकी जगह से उन्हें उठाने की पूरी कोशिश की गई। अफसाना को बाहर करने के लिए घरवालों ने उनपर कचरे से लेकर पाउडर तक सब चीजें डाली।
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
निशांत और तेजस्वी लेकर आए पाउडर

अफसाना को उनकी जगह से उठाने के लिए तेजस्वी और निशांत पाउडर लेकर आए। हालांकि जय जो अफसाना की टीम में थे वो लगातार अफसाना का हौंसला बढ़ाते हुए और उन्हें ये कहते हुए नजर आए कि ये सभी लोग उनके दिमाग से खेल रहे हैं और ये एक माइंड गेम है। अफसाना ने भी पूरे टास्क में हार नहीं मानी और घर वालों को चेतावनी दी कि अगर वो उठा सके तो उन्हें उठा लें। अफसाना ने तेजस्वी और निशांत का लाया हुआ पाउडर उन्हीं के चेहरे पर डाल दिया।
विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
पाउडर मुंह में जाने से तेजस्वी की हालत खराब

अफसाना ने जैसे ही तेजस्वी के मुंह पर पाउडर फेका, वो उनके मुंह में चला गया और तेजस्वी ने बुरी तरह से खांसना शुरू कर दिया। तेजस्वी की इस तरह हालत खराब होते देख कई घरवाले काफी घबरा गए। उन्हें लगातार खासी हुई यहां तक कि उन्होंने टास्क के दौरान काफी उल्टी भी की। जिसके बाद निशांत बिग बॉस को ये बोलते हुए नजर आए कि तेजस्वी को मेडिकल मदद चाहिए।

4 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
गोद में उठाकर मेडिकल रूम में ले गए करण

लगातार खास रही तेजस्वी की हालत देखने के बाद उनके खास दोस्त करण कुंद्रा काफी घबरा गए और उन्होंने तुरंत ही तेजस्वी को उठाया और उन्हें वो मेडिकल रूम में लेकर गए। तेजस्वी को सच में पाउडर मुंह में गया या फिर ये उनकी कोई नई स्ट्रेटेजी है ये तो एपिसोड ऑन-एयर होने के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया
करण ने कहा तेजस्वी पर क्रश है

करण तेजस्वी के काफी करीब हैं और हाल ही में करण ने अकासा से अपने दिल की बात साझा करते हुए कहा कि उन्हें अपनी साथी प्रतियोगी तेजस्वी प्रकाश पर क्रश है। करण ने अकासा से कहा, ‘आप पहले से ही जानती हैं मुझे उसपर क्रश है। वो काफी कॉमेडी करती है, क्यूट है और दिल की अच्छी बंदी है’। हालांकि करण ने ये क्लियर कर दिया कि ये फीलिंग सिर्फ उनके मन में हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें