कुछ दिनों पहले साहिद आनंद ने पिता बनने की खुशखबरी अपने फैंस से साझा की थी। अब एक्टर का इस तरह से पोस्ट करना फैंस को समझ नहीं आ रहा। उनके फैंस उन्हें आराम करने के लिए कह रहे हैं। तो वहीं एक्टर ने अपने बेटे के जन्म के बारे में बताते हुए लिखा था, 'हाय, मैं सहराज आनंद हूं। मेरा जन्म 14 अप्रैल 2021 को हुआ था। मेरे माता-पिता मेरे आने से सांतवे आसमां पर हैं। वे कहते हैं कि मैं अब तक का सबसे अच्छा गिफ्ट हूं। वे मुझपर लगातार प्यार बरसाते रहते हैं। मुझे अभी से इतना प्यार मिल रहा है।'
साहिल आनंद ने साल 2006 में 'एमटीवी रोडीज' के साथ अपने करियर की शुरुआत की और बाद में बॉलीवुड की फिल्मों में भी काम किया। जिनमें करण जौहर की साल 2012 और 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' और इसका सीक्वल शामिल है। इसके अलावा साहिल एकता कपूर के धारावाहिक 'कसौटी जिंदगी के' में भी काम कर चुके हैं।