फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करणवीर बोहरा की बेटियों ने बताया 'अजान' क्या है, वीडियो देख यूजर्स बोले- 'परवरिश हो तो ऐसी'

Tue, 28 Apr 2020 09:41 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करणवीर बोहरा - फोटो : Social Media
इन दिनों रमदान का पाक महीना चल रहा है। जिसे मनाया जा रहा है। वहीं इसी बीच लोग टेलीविजन अभिनेता करणवीर बोहरा की खूब वाहवही करने में लगे हैं। करणवीर बोहरा टेलीविजन के जाने माने अभिनेता हैं। उनके अभिनय की तारीफ उनके फैन्स करते थकते नहीं हैं। लेकिन इस बार करणवीर किसी अलग ही वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। इस बार करणवीर के सुर्खियों में बनने की वजह है उनकी दोनों बेटियां।
विज्ञापन

2 of 5
Karanvir Bohra - फोटो : instagram
करणवीर की दोनों बेटियां अक्सर लाइम लाइट में रहती हैं। करणवीर सोशल मीडिया पर बेटियों की की तस्वीरें और वीडियो अपने फैन्स के साथ साझा करते हैं। उनकी बेटियों के सभी फोटोज और वीडियोज भी उनके फैन्स को खूब पसंद आते हैं। लेकिन इस बार करणवीर के फैन्स उनकी परवरिश की तारीफ कर रहे हैं। हाल ही में करणवीर बोहरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपनी बेटियों का एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में करणवीर अपनी बेटियों से पूछ रहे हैं कि 'अजान क्या है?' इस सवाल के जवाब ने करणवीर के फैन्स का दिल जीत लिया है। 
विज्ञापन

3 of 5
करणवीर बोहरा की बेटियां - फोटो : Social Media
करणवीर ने जो वीडियो साझा किया है उसमें बैकग्राउंड से 'अजान' की आवाज आ रही है। इसके बाद करणवीर अपनी दोनों बेटियों बेला और विएना को बुलाते हैं और पूछते हैं कि आप क्या सुन रहे हैं। इस पर विएना कहती है कि अजान। फिर करण दोनों को कहते हैं कि प्रार्थना करो, इतना सुनकर बेला और विएना हाथ जोड़कर प्रार्थना करने लगती हैं। फिर करण उनसे बुलवाते हैं, 'रमादान मुबारक।' बेला बेहद क्यूट तरीके से रमादान की मुबारकबाद देती नजर आ रही हैं। इस वीडियो ने करणवीर के फैन्स का दिल जीत लिया है।


 

4 of 5
Karanvir Bohra - फोटो : instagram
करणवीर के इस वीडियो को उनके फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में लोग करणवीर की अपने बच्चों को खूबसूरत परवरिश देने के लिए सराहना कर रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर करणवीर की तारीफ करते हुए लिखा, 'दोनों बहुत प्यारी हैं केवी, आप इनकी परवरिश बेहद खूबसूरती से कर रहे हैं। अल्लाह आपको और आपके परिवार को खुश रखे।' तो वहीं एक अन्य यूजर ने करणवीर को अपने बच्चों को अजान के बारे में बताने के लिए शुक्रिया कहा है।





विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
karanvir bohra - फोटो : voot
करणवीर की बेटियों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग इसे देख करणवीर की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। गौरतलब है कि करणवीर बोहरा टेलीविजन अभिनेता हैं। करणवीर बिग बॉस, नागिन जैसे कई पॉपुलर सीरियल्स में दिखाई दे चुके हैं। उनकी पत्नी का नाम टीजे सिंधू हैं। टीजे खुद भी एक वीजे (वीडियो जॉकी) होने के साथ ही  अभिनेत्री भी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें