फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सीता' का रोल निभाने वालीं दीपिका के लुक में आ गया काफी बदलाव, तस्वीर शेयर कर बोलीं- 'एक जमाने में...'

Tue, 28 Apr 2020 09:21 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Dipika Chikhlia - फोटो : Instagram
समय के साथ कई सितारों के लुक में बदलाव आ गया है। आए दिन ये सितारे पुराने दिनों को याद करते हुए सोशल मीडिया पर अपनी थ्रोबैक तस्वीर साझा करते रहते हैं। हाल ही में दोबारा लाइमटलाइट में आईं 'रामायण' की सीता ने इंस्टाग्राम पर यादों के झरोखे से पुरानी तस्वीर साझा की। 
विज्ञापन

2 of 5
Dipika Chikhlia - फोटो : Instagram
दीपिका चिखलिया की ये तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर को इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए अभिनेत्री ने लिखा- 'एक जमाने में...।' दीपिका की ये तस्वीर जवानी के दिनों की है। इस तस्वीर को देखकर आप भी कहेंगे कि अभिनेत्री के अब के लुक में काफी परिवर्तन आ गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
Arun Govil and Dipika Chikhlia - फोटो : twitter
'रामायण' से सुर्खियां बटोरने वाली दीपिका चिखलिया समय के साथ कहीं गुम हो गई थीं। लॉकडाउन के कारण 'रामायण' के दोबारा प्रसारण ने दीपिका को फिर से लोगों की नजरों में ला दिया। दीपिका ने भी इस मौके को जाने नहीं दिया और अपने प्रशंसकों के साथ लगातार जुड़ने के लिए कुछ न कुछ नया कर रही हैं। 

4 of 5
दीपिका चिखलिया ने साझा की राजीव गांधी के साथ तस्वीर - फोटो : Social Media
इससे पहले दीपिका ने राजीव गांधी के साथ अपनी तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर में दीपिका के अलावा रामायण की पूरी स्टारकास्ट है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा था- 'यह पहली बार था जब हमें सम्मानित किया गया था। उस वक्त एहसास हुआ कि हम 'रामायण' जैसी विरासत का हिस्सा हैं। हमने इतिहास रच दिया था। आज भी वो दिन आंखों के सामने ऐसे तैर जाता है जैसे अभी की बात हो। वो पल जब हमें पीएम से मिलने के लिए दिल्ली से फोन आया था।'
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ramayan - फोटो : twitter
आपको बता दें, दीपिका चिखलिया को लोग आज भी टीवी की सीता के रूप में जानते हैं। 'रामायण' के दोबारा प्रसारण से अभिनेत्री की पॉपुलैरिटी में भी इजाफा हुआ है। कुछ दिन पहले ही फॉलोअर्स की संख्या एक लाख से अधिक हो गई है। अपने फैंस के लिए दीपिका ने 27 अप्रैल को इंस्टाग्राम पर लाइव चैट भी की थी।

बड़ा हो गया है 'श्रीमान श्रीमती' का चिंटू, शाहरुख और सलमान के साथ काम करने के बाद भी अब हैं लाइमलाइट से दूर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें