फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karan Wahi Interview: 20 साल के अभिनय सफर पर बोले करण वाही, मैं तो एक्टर बनना ही नहीं चाह रहा था

Thu, 15 Feb 2024 12:53 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

करण वाही हाल ही में शुरू हुए सोनी लिव के शो 'रायसिंघानी वर्सेस रायसिंघानी' में नजर आ रहे हैं। अभिनेता ने अपने 20 साल के अभिनय करियर पर खुलकर बात की है। 
विज्ञापन
1 of 7
करण वाही-रायसिंघानी वर्सेस रायसिंघानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
टेलीविजन के लोकप्रिय सितारे करण वाही छोटे परदे के कई लोकप्रिय शोज में काम कर चुके हैं। करण वाही का मानना है कि टेलीविजन शोज में कुछ भी वास्तिवक नहीं नहीं होता है जबकि ओटीटी प्लेटफार्म की सीरीज की कहानियां वास्तविकता के बहुत करीब होती हैं। हाल ही में शुरू हुए सोनी लिव के शो 'रायसिंघानी वर्सेस रायसिंघानी' में करण वाही भी हैं। उनसे एक खास बातचीत। 
विज्ञापन

2 of 7
करण वाही - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

माना जाता है कि टेलीविजन शोज में जो दिखाया जाता है, वैसी जिंदगी अब होती नहीं है, आपका अनुभव क्या कहता है? 

यह सही है कि टेलीविजन पर कुछ भी  वास्तविक नहीं दिखाया जाता है। बहुएं सुबह मेकअप करके और गहने पहनकर कैसे उठ सकती हैं? इनका वास्तविकता से कुछ भी लेना देना नहीं है। टेलीविजन एक अलग माध्यम है, उनका अपना एक फॉर्मेट है।  वह शायद एक जरूरत है जो दर्शकों को पसंद आता है। जब से ओटीटी आया है तब से लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। ओटीटी पर एक नई कहानी देखने को मिलती है। हम जैसे कलाकारों को ओटीटी पर तैयारी करने का पूरा समय मिलता है जबकि टीवी में सेट पर ही स्क्रिप्ट मिलती है और हम अपने किरदार को लेकर कोई तैयारी नहीं कर पाते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
रायसिंघानी वर्सेस रायसिंघानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'रायसिंघानी वर्सेस रायसिंघानी' वास्तविकता के कितना करीब है?

यह शो एक कोर्ट ड्रामा है। कोर्ट में कैसे व्यवहार किया जाता है। कोर्ट की अपनी एक मर्यादा होती है, ऐसा नहीं होता है कि कोई कभी भी खड़ा होकर कुछ भी बोल दे। जब हम वकील के बारे में सोचते हैं तो मान लेते हैं कि सारे के सारे उम्रदराज ही होंगे। इस शो में ये सारी मिथ इसमें की कोशिश की गई है।

Yodha Teaser Date: हवा में लॉन्च हुआ 'योद्धा' का पोस्टर, इस दिन जारी होगा सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म की टीजर

4 of 7
करण वाही - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जिंदगी में मिला पहला मौका दिल के बहुत करीब होता है, आप की किस तरह यादें हैं?

मैं दिल्ली से मुंबई 30 जून 2004 को आया और 23 अगस्त को मुझे स्टार वन का पहला शो 'रिमिक्स' मिला। हर किसी का पहला काम उसके दिल के बहुत ही करीब रहता है। मैं बहुत ही भाग्यशाली रहा कि मेरा पहला शो लोगों को काफी पसंद आया। इस शो से मुझे और काम मिला। मुझे लगता नहीं कि 20 साल हो गए हैं। उस शो ने ना सिर्फ मुझे बनाया बल्कि बहुत कुछ सीखा दिया। मुझे तो कुछ भी नहीं आता था। मैं तो एक्टर भी नहीं बनना चाह रहा था।

SRI: राजकुमार राव की 'श्री' की रिलीज डेट से उठा पर्दा, इस महीने सिनेमाघरों में देगी दस्तक
विज्ञापन

5 of 7
करण वाही - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हां, आप तो क्रिकेटर बनाना चाह रहे थे, फिर एक्टिंग का ख्याल कैसे आया?

जब हम छोटे होते है तो दिमाग में दो ही बातें आती हैं कि या तो क्रिकेटर बनना है या फिर एक्टर। मुझे ऐसा नहीं लगता कि हिंदुस्तान का ऐसा कोई लड़का नहीं होगा जिसने यह न सोचा हो कि क्रिकेट खेलना है। क्रिकेटर बनने का शौक तो बहुत पहले था। उसे 17 साल की उम्र में छोड़ दिया। एक्टर इसलिए बन गया  कि मुझे लगा कि घर से दूर रहेंगे, थोड़े बहुत पैसे कमा लेंगे और थोड़ी शोहरत भी मिल जाएगी।

Kiran Rao: 'अपनी पूर्व पत्नी से दोस्ती के इच्छुक लोगों को मैं टिप्स दूंगी', रीना दत्ता से रिश्तों पर बोलीं किरण
विज्ञापन

6 of 7
करण वाही - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्मों में आपकी शुरुआत 'दावत-ए-इश्क' से हुई, जबकि यशराज फिल्म्स में काम करने का हरेक का बस सपना ही होता है..

इंडस्ट्री में जो भी कलाकार अपना करियर बनाने आता है उसका एक ही सपना होता है कि यशराज फिल्म्स और धर्मा प्रोडक्शन्स की फिल्म में काम करना। फिल्मों में मेरी शुरुआत ही यशराज बैनर की फिल्म 'दावत-ए-इश्क' से हुई। इससे बड़ा मौका मेरे लिए और क्या हो सकता है। मैं तो अपने आपको काफी भाग्यशाली मानता हूं कि मुझे यशराज की फिल्म मिली। फिल्म में मैंने अमजद बेग की भूमिका निभाई थी। फिल्म आदित्य रॉय कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ काम करके बहुत अच्छा लगा। उसके बाद मैंने  'हेट स्टोरी 4' की थी। एक और फिल्म की थी, लेकिन वह रिलीज नहीं हो पाई। 

Sameer Vidwans Marriage: दूल्हा बने 'सत्यप्रेम की कथा' के निर्देशक, वैलेंटाइन डे पर लेडी लव संग लिए सात फेरे
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
करण वाही - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इन फिल्मों के बाद आप किसी और फिल्म में नजर नहीं आए, इसकी क्या वजह रही है ? 

उन फिल्मों के बाद मैं रियलिटी शोज की मेजबानी करने लगा। बहुत सारे रियलिटी शोज की मेजबानी की। पहले  टीवी के अलावा फिल्में ही होती थी। तब एक  सपना होता है कि फिल्में करनी है। लेकिन अभी काम करने के बहुत सारे माध्यम आ गए हैं। मेरे समझ में यही आया कि जो चीज अच्छी लगे वह करो। यह मत सोचो की वह कितनी सफल होगी। आज से 25 साल के बाद इस बात का पछतावा नहीं होना चाहिए कि कोशिश नहीं की। इसलिए कोशिश सब किया, कई चीजों में सफलता मिली और कई चीजों में सफलता नहीं मिली।

Anushka Shetty: 'वेदम' के बाद फिर साथ आए अनुष्का शेट्टी-कृष जगरलामुडी? विक्रम प्रभु होंगे मुख्य अभिनेता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें