कपिल शर्मा (Kapil Sharma) अक्सर अर्चना पूरन सिंह ( Archana Puran Singh) की शो में खिंचाई करते हुए नजर आते हैं। फिर चाहे मजाक नवजोत सिंह सिद्धू की शो में जगह लेने को लेकर हो या फिर उनके अभिनय को लेकर। कई बार तो बातों बातों में ऐसा मजाक कर देते हैं जिसकी वजह से शो में आए सितारे भी उन पर हंसने लगते हैं। हाल ही में कपिल ने अर्चना का एक वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया था जिसमें वह अर्चना के साथ मस्ती करते हुए दिखे। इस वीडियो के वायरल होते ही कपिल के प्रशंसकों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है।