फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल शर्मा ने खुद की शादी में आए मेहमानों को लेकर किया बड़ा खुलासा, जानकर नहीं होगा यकीन

Thu, 16 May 2019 05:06 AM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kapil Sharma Ginni Chatrath wedding - फोटो : Instagram
मशहूर कॉमेडियन और फिल्म कलाकार कपिल शर्मा ने खुद की शादी में आए मेहमानों को लेकर बड़ा खुलासा किया है। कपिल ने बीते वर्ष 2018 में बचपन की दोस्त गिन्नी चतरथ से शादी रचाई थी। इस शादी में रिश्तेदारों के साथ-साथ फिल्म जगत से भी कई बड़ी हस्तियों ने शिकरत की थी। हाल ही में कपिल ने मेहमानों को लेकर चौंकाने वाली बात कही है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
kapil sharma with ginni chatrath - फोटो : amar ujala
कपिल ने शो में मेहमानों को लेकर बताया कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि उनकी शादी में इतने सारे मेहमान इकट्ठे हो जाएंगे। बता दें कि कपिल की शादी में तकरीबन पांच हजार लोग आए थे। इस पर कपिल ने बताया कि इतने मेहमानों से शादी का माहौल काफी भीड़ वाला हो गया था। इतने मेहमानों को देखने के बाद कपिल ने कहा था कि इनमें से वह सिर्फ चालीस या पचास लोगों की ही जानते थे। 
विज्ञापन

3 of 5
Kapil Sharma and Ginni Chatrath - फोटो : amar ujala
बता दें कि अपकमिंग शो में बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल और उनके पति और बैडमिंटन खिलाड़ी परुपल्ली कश्यप बतौर गेस्ट नजर आने वाले हैं। इस दौरान सायना और परुपल्ली शादी से जुड़े बड़े-बड़े राज से यहां पर्दा हटाते नजर आएंगे। ऐसे में कपिल भी अपनी शादी से जुड़े और भी कई खुलासे यहां करते दिखेंगे।

4 of 5
kapil sharma
कपिल ने अपनी शादी को लेकर कहा 'पता है,सायना और परुपल्ली की शादी में सिर्फ चालीस से पचास लोग थे, जब विराट और अनुष्का ने शादी की तब उनकी शादी में भी चालीस लोग ही मौजूद थे, यही स्थिति दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी में रही थी, लेकिन मैं जानना चाहता थी कि क्या ये चालीस लोग वही है जो इन तीनों शादी में मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
कपिल ने बताया कि कई पियक्ड़ों ने भी अमृतसर में उनकी शादी में जमकर मस्ती की। पहले जब सुपर डांसर जज शिल्पा शेट्टी, अनुराग बसु और गीता कपूर शो में पहुंचे थे तो कपिल ने बताया था कि उनकी शादी में कई लोग ऐसे थे जो बिन बुलाए मेहमान थे। बता दें कि जब कपिल शादी में बिजी थे तो किसी अंजान शख्स ने उनके पास आकर उन्हें गले पर चुम लिया था। कपिल ने कहा कि उन्हें इससे बहुत चिढ़चिढ़ाहट हुई  थी और उसे शादी से बाहर भगा दिया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें