फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलौना निगलने से एक्टर की 2 साल की बच्ची की हो गई थी मौत, अब बताई उस काली रात की सच्चाई

Wed, 15 May 2019 04:40 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Pratish Vora daughter died - फोटो : instagram
कुछ दिन पहले टीवी एक्टर प्रतीश वोरा (Pratish Vora) की 2 साल की बच्ची की खेलते-खेलते मौत हो गई थी। इस खबर के आते ही आम हो या खास हर एक का दिल पसीज गया था। बच्ची की मौत खिलौने को निगलने की वजह से हुई थी। बेटी की मौत के हफ्ते भर बाद टीवी एक्टर प्रतीश वोहा ने इंटरव्यू के दौरान आखिर उस दिना क्या हुआ था पूरा वाकया बताया। एक्टर ने बताया कि कैसे उसकी बच्ची ने आंखों के सामने दुनिया को अलविदा कह दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Pratish Vora - फोटो : file photo
स्पॉटब्वॉय को इंटरव्यू के दौरान प्रतीश वोरा ने उस घटना का जिक्र किया। प्रतीश वोरा ने कहा- 'उस दिन हम लोग पिज्जा खा रहे थे। मेरे कुछ दोस्त आए हुए थे। वास्तव में तो मेरी बेटी और पत्नी मुंबई में रहते ही नहीं हैं।  दोनों राजकोट के रहने वाले हैं। यहां पर हॉलीडे पर आए थे। जब बेटी ने खिलौना निगला तो उसके मुंह में हाथ डालकर उसे निकालने की मैंने बहुत कोशिश की थी। उसने मुझे काट लिया क्योंकि शायद वह नर्वस हो गई थी।'
विज्ञापन

3 of 5
Pratish Vora - फोटो : instagram
एक्टर ने आगे कहा- 'खिलौना उसके अंदर तक चला गया था। मेरा हाथ वहां तक नहीं पहुंच रहा था। चंद मिनटों में ही चीजें हो चुकी थीं। मैं और पत्नी बच्ची को लेकर मीरा रोड अस्पताल गए। बेटी को खून आना शुरू हो गया था। डॉक्टर ने खून को बहने से तो रोक लिया लेकिन उसके दिल ने धड़कना कम कर दिया था। कुछ देर बाद कहा गया कि वह नॉर्मल है। बच्ची अंडर ऑवर्जबेशन में रखी गई थी। फिर से खून निकलना शुरू हो गया था। डॉक्टर ने रात के 1 बजे तक उसे बचाने की कोशिश की लेकिन नहीं बचा पाए।' 

4 of 5
Pratish Vora - फोटो : instagram
बच्ची के चले जाने के बाद मेरी पत्नी अब पहली और सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। सच कहूं तो मैं रो भी नहीं सकता। प्रतीश 'प्यार के पापड़' (Pyaar Ke Papad) सीरियल में नजर आए थे। इस सीरियल में प्रतीश ने नंदू गुप्ता का किरदार निभाया था। इसके अलावा प्रतीश 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' और 'क्राइम पेट्रोल' में नजर आ चुके हैं। बीते कुछ दिन पहले टेलीविजन इंडस्ट्री के जाने माने चेहरे पार्थ सामथान (Parth Samthaan) के पिता का भी निधन हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Navtej Hundal and Avantika Hundal - फोटो : instagram
पार्थ के पिता की हालत गंभीर थी जिसके बाद उन्हें आनन फानन में पुणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कहा जा रहा था शूटिंग के दौरान ही पार्थ को पिता की खराब तबीयत की जानकारी मिली थी। जैसे ही पार्थ पिता के पास पहुंचे कुछ देर बाद ही उनका निधन हो गया। इसी महीने सीरियल 'ये है मोहब्बतें' की एक्ट्रेस अवंतिका हुंडल के पिता का निधन हुआ था। अवंतिका हुंडल एकता कपूर के 'ये है मोहब्बतें' सीरियल में महिका का रोल निभा रही हैं। अवंतिका के पिता बॉलीवुड फिल्म 'उरी' में नजर आए थे। 'उरी' फिल्म में नवतेज हुंडल ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह का रोल निभाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें