फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम्या पंजाबी पर यूजर ने किया निजी और भद्दा कमेंट, दिल्ली के ब्वॉयफ्रेंड ने लगाई फटकार

Wed, 20 Nov 2019 04:02 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shalabh dang and kamya punjabi - फोटो : twitter
टीवी की मशहूर अभिनेत्री काम्या पंजाबी (Kamya Punjabi) इन दिनों दिल्ली के बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं। इस बात का खुलासा खुद काम्या ने किया था। काम्या अक्सर ब्वॉयफ्रेंड शलभ डांग के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करती रहती हैं। हाल ही में शलभ ने भी काम्या के साथ एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में शलभ और काम्या एक साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को जैसे ही शलभ ने पोस्ट किया तो एक यूजर ने काम्या को लेकर भद्दा कमेंट कर दिया। यूजर के इस भद्दे कमेंट का पहले तो काम्या ने जवाब दिया इसके बाद शलभ ने भी यूजर की जमकर फटकार लगाई। 
विज्ञापन

2 of 5
Kamya Punjabi - फोटो : file photo
शलभ डांग ने तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन लिखा- 'मैं तुमसे वादा करता हूं कि तुम अपने चेहरे पर हमेशा भाव इस तरह ही बनाए रखोगी।' इसके साथ ही दिल वाला इमोजी भी बनाया। शलभ और काम्या की तस्वीर पर रोमिल स्क्वॉयड और एंटी शुक्ला नाम के ट्विटर अकाउंट से इन दोनों की तस्वीर पर भद्दा कमेंट किया गया। यह कमेंट काम्या पर निजी हमला था। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Shalabh Dang and Kamya Punjabi - फोटो : instagram
इस कमेंट के बाद काम्या पंजाबी ने भी करारा जवाब दिया। काम्या ने यूजर का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए लिखा- 'क्या आपके पास इस सज्जन के लिए कोई शब्द है? लगता है इनकी मां ने इन्हें बेच दिया था। उसी की तकलीफ यहां निकाल रहे हैं।' काम्या के अलावा शलभ ने भी यूजर की क्लास लगाई। शलभ डांग ने लिखा- 'अगर हिम्मत है तो अकाउंट पर अपनी असली तस्वीर लगाओ। किसी महिला और मासूम बच्ची के बारे में ऐसे शब्द इस्तेमाल करने का हक तुम्हें किसने दिया। तुम्हें मेडिकल सहायता की जरूरत है।' 

4 of 5
Shalabh Dang and Kamya Punjabi - फोटो : instagram
आपको बता दें, काम्या के ब्वॉयफ्रेंड शलभ डांग दिल्ली के रहने वाले हैं और हेल्थकेयर बिजनेसमैन हैं। काम्या ने रिलेशनशिप के बारे में इस साल सितंबर में अपने प्रशंसकों को बताया था। काम्या पंजाबी ने अपनी और शलभ की लव स्टोरी के बारे में बॉम्बे टाइम्स से इंटरव्यू के दौरान कई बातें बताई थीं। काम्या पंजाबी ने कहा था- 'मैं अगले साल शादी करूंगी। मेरी शलभ से फरवरी से बात शुरू हुई। मेरे एक करीबी दोस्त से स्वास्थ्य कारणों की वजह से शलभ से परामर्श लेने को कहा था। इसके बाद शलभ से मेरी लगातार बात होने लगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shalabh Dang and Kamya Punjabi - फोटो : instagram
अभिनेत्री ने आगे कहा- 'शलभ ने कुछ वक्त बाद मुझे प्रपोज कर दिया। मैंने इस बारे में सोचने के लिए वक्त मांगा। शादी टूटने के बाद मैं किसी रिश्ते में बंधने के लिए तैयार नहीं थी। वास्तव में मेरे जीवन में एक समय ऐसा भी आया जब मैं शादी के खिलाफ थी। शलभ ने मुझे फिर से शादी में विश्वास दिलाया। मैं इस वक्त एक 16 साल की लड़की की तरह हूं जो उसके प्यार में पागल है।' काम्या ने पहले पति से शादी के 10 साल बाद साल 2013 में तलाक ले लिया था। 

यह भी पढ़ें- TRP में कपिल-अमिताभ पिछड़े सलमान बाहर, क्यों कपिल के शो से निकले सिद्धू? हफ्तेभर की 5 खबरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें