इन दिनों मनोरंजन जगत से कई ऐसे नाम सामने आए हैं जिन्हें कोरोना काल में कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। कईयों को काम ना मिलने के कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा है तो कई किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। बीते दिनों बाबा खान, शगुफ्ता अली और सविता बजाज जैसे कई नाम सामने आए थे। इसी बीच टीवी सीरियल ‘जोधा अकबर’ और ‘ये है मोहब्बतें’ में काम कर चुके अभिनेता लोकेंद्र सिंह राजावत (Lokendra Singh Rajawat) का डायबिटीज की वजह से एक पैर काटना पड़ा है। कोरोना काल में उन्हें काम की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। स्ट्रेस लेने की वजह से उनका डायबिटीज का स्तर बढ़ता चला गया और अब उन्हें यह दिन देखना पड़ रहा है।
यह खबर उन सभी लोगों के लिए भी आंखें खोल देने वाली है जो अपनी सेहत का ध्यान का नहीं रखते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पांच घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने उनके एक पैर को शरीर से अलग कर दिया है। एक इंटरव्यू में लोकेंद्र ने बताया कि हाई स्ट्रेस लेवल की वजह से उनके ब्लड शुगर बढ़ गई जिसकी वजह से एक पैर काटना पड़ा।