फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tanishaa Mukerji: 'झलक दिखला जा 11' में भावुक हुईं तनीषा, बोलीं- अजय-काजोल की तरह नहीं हासिल कर सकी मुकाम

Mon, 06 Nov 2023 11:47 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सोनी टीवी ने सोमवार (छह नवंबर) को झलक दिखला जा 11 का प्रोमो जारी किया। वीडियो में, तनीषा फिल्म रईस के ट्रैक "लैला मैं लैला" पर डांस करती नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन
तनीषा मुखर्जी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री तनीषा मुखर्जी ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत 20 साल पहले की थी। वह नील और निक्की और टैंगो चार्ली जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं, लेकिन अपनी बहन काजोल या जीजा अजय देवगन की तरह वह सफलता की ऊंचाइयों तक नहीं पहुंच पाईं। अभिनेत्री इन दिनों डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 11 का हिस्सा हैं। आगामी एपिसोड में वह अपने फिल्मी करियर के बारे में चर्चा करती नजर आने वाली हैं।  

विज्ञापन

Bollywood 365X24X7: दिल्ली मुंबई में कहीं नहीं कोई सुनने वाला, इस इंडस्ट्री में एक दिन की भी छुट्टी नहीं होती

शो का प्रोमो जारी
सोनी टीवी ने सोमवार (छह नवंबर) को झलक दिखला जा 11 का प्रोमो जारी किया। वीडियो में, तनीषा फिल्म रईस के ट्रैक "लैला मैं लैला" पर डांस करती नजर आ रही हैं। वहीं, इस वीडियो में शो के जज मलाइका अरोड़ा, फराह खान और अरशद वारसी उनकी डांसिंग क्षमता से प्रभावित दिख रहे हैं।

तनीषा का छलका दर्द
वीडियो में आगे फराह ने तनीषा से कहा, "आज रात तुम एक स्टार हो।" यह बात सुनकर अभिनेत्री भावुक हो गईं और कहा, “मेरी फैमिली में अजय देवगन, काजोल सब स्टार्स हैं। मैं वो मुकाम तक नहीं पहुंच सकी। मैं कोई स्टार नहीं हूं।”
विज्ञापन

ये सितारे भी आएंगे नजर
शो की बात करें तो झलक दिखला जा 11 का प्रीमियर 11 नवंबर को सोनी टीवी पर होगा। तनीषा के अलावा डांस रियलिटी शो में उर्वशी ढोलकिया, शोएब इब्राहिम, अंजलि आनंद, शिव ठाकरे, आमिर अली, संगीता फोगाट, राजीव ठाकुर, अद्रिजा सिन्हा, करुणा पांडे और श्रीराम चंद्रा हिस्सा लेंगे।
Thug Life: कमल हासन और मणिरत्नम की फिल्म का हुआ नामकरण, अभिनेता के जन्मदिन से पहले छा गई 'ठग लाइफ'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें