फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IGT10: अबूझमाड़ मलखंभ अकादमी ने जीता इंडियाज गॉट टैलेंट 10 का खिताब, जानें कितनी मिली इनामी राशि

Mon, 06 Nov 2023 12:25 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

 नागालैंड महिला बैंड, जीरो डिग्री, रागा फ्यूजन, गोल्डन गर्ल्स और द आर्ट जैसे कई परफार्मिंग ग्रुप इस शो का हिस्सा थे, लेकिन अबूझमाड़ मलखंभ अकादमी को जनता का सबसे ज्यादा प्यार मिला।
विज्ञापन
इंडियाज गॉट टैलेंट 10 विनर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ के सीजन 10 का खिताब छत्तीसगढ़ की अबूझमाड़ मलखंभ अकादमी ने अपने नाम कर लिया है। उन्होंने यह साबित कर दिया कि कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से कुछ भी असंभव नहीं है। इंडियाज गॉट टैलेंट के विनर के रूप में उन्हें 20 लाख रुपये की इनामी धनराशि मिली है। 

विज्ञापन

Crakk: अर्जुन रामपाल ने पूरी की 'क्रैक' की शूटिंग, बीटीएस वीडियो साझा कर कही यह बात

जनता से मिला बेशुमार प्यार
नागालैंड महिला बैंड, जीरो डिग्री, रागा फ्यूजन, गोल्डन गर्ल्स और द आर्ट जैसे कई परफार्मिंग ग्रुप इस शो का हिस्सा थे, लेकिन अबूझमाड़ मलखंभ अकादमी को जनता का सबसे ज्यादा प्यार मिला। बता दें कि हाल ही में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सोशल मीडिया पर अकादमी को शुभकामनाएं देते हुए जनता से इन्हें वोट देने की अपील की थी।

सीएम भूपेश बघेल ने भी की थी अपील
सीएम ने एक्स अकाउंट पर लिखा था, ''तैयार हैं हमारे नारायणपुर मलखंभ अकादमी के कलाकार, दुनिया को दिखने अपने हुनर का कमाल 100 से अधिक देशों के खेल प्रेमियों के दिलों में सुमार हमारे छत्तीसगढ़ की माटी के लाल सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले "इंडियाज गॉट टैलेंट शो" के फाइनल मुकाबले में 28 एवं 29 अक्टूबर को अपनी धमाकेदार मलखंब (मलखंभ) के हैरतअंगेज प्रस्तुतियों के माध्यम से खिताब जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाएंगे।प्रतियोगिता में उन्हें विजेता बनने के लिए सभी प्रदेशवासियों के आशीर्वाद स्वरूप अधिक से अधिक वोट की आवश्यकता है।  राष्ट्रीय स्तर के मंच पर छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान को जीतने के लिए, हमारे प्रदेश को एक नई पहचान दिलाने के लिए, छत्तीसगढ़ महतारी का मान बढ़ाने के लिए सभी प्रदेशवासियों से विनम्र अपील है कि सोनी लिव एप को डाउनलोड या अपडेट कर हमारे हुनरबाजों के पक्ष में अधिक से अधिक वोट करें और अपने अड़ोस-पड़ोस, रिश्तेदारों, यार-दोस्तों को भी वोट करवाने की अपील करें।''
विज्ञापन

रनर-अप को मिले पांच लाख रुपये
20 लाख रुपये के अलावा विजेता को मारुति सुजुकी अर्टिगा भी पुरस्कार के रूप में दिया गया है। वहीं, रागा फ्यूजन (जिसमें लुधियाना से जयंत पटनायक, एमपी से अजय तिवारी, पटना से अमृतांशु दत्ता और पटना से हर्षित शंकर शामिल थे) प्रथम रनर-अप रहे, जिन्हें 5 लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया।
Barbenheimer: बार्बी-ओपेनहाइमर की सफलता के बाद 'बार्बेनहाइमर' की तैयारी, कम बजट की कॉमेडी फिल्म पर हो रहा काम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें