इरफान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इरफान ने साल 1991 में दूरदर्शन के मशहूर सीरियल 'चाणक्य' में काम किया था। इस सीरियल में उन्होंने सेनापति भद्रशाल का किरदार निभाया था जिसको दर्शकों ने खूब सराहा। इसके बाद इरफान ने 'भारत एक खोज', 'सारा जहां हमारा', 'बनेगी अपनी बात', 'चंद्रकांता' और 'श्रीकांत' जैसे कई सीरियल्स में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता।