फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian idol 12: मनीष मल्होत्रा ने अरुणिता के बालों को दिया नया लुक, पवनदीप सूट बूट में दिखे हैंडसम

Fri, 06 Aug 2021 06:43 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इंडियन आइडल 12 फैन क्लब - फोटो : Instagram
इंडियन आइडल 12 के ग्रैंड फिनाले का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। इस शो में फिनाले के बाद दर्शकों को उनका विजेता मिल जाएगा। ग्रैंड फिनाले को लेकर बड़ी ही धूमधाम से तैयारियां चल रही हैं। कंटेस्टेंट से लेकर जज तक हर कोई उत्साहित है। इस शो का ग्रैंड फिनाले बहुत ही धमाकेदार होने वाला है जिसका खुलासा पहले ही शो के मेजबान आदित्य नारायण कर चुके हैं। परफॉर्मेंस के साथ-साथ कंटेस्टेंट्स के लुक और स्टाइल में भी काफी बदलाव किए जा रहे हैं।

मनीष मल्होत्रा करेंगे मेकओवर

फिनाले से पहले बॉलीवुड के मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने इंडियन आइडल 12 के प्रतियोगियों के मेकओवर का जिम्मा अपने कंधों पर उठाया है। फिनाले से पहले सेमी फिनाले में टॉप 6 कंटेस्टेंट मनीष मल्होत्रा के आउटफिट में नजर आएंगे। सोशल मीडिया पर भी अरुणिता कांजीलाल, शनमुख प्रिया, मोहम्मद दानिश, निहाल टैरो, सयाली कांबले के लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है।
विज्ञापन

2 of 5
इंडियन आइडल 12 फैन क्लब - फोटो : Instagram
अरुणिता कांजीलाल के बालों को लुक देते दिखे मनीष मल्होत्रा

सोशल मीडिया पर इन सब तस्वीरों के बीच में एक तस्वीर बहुत ही वायरल हो रही है। इस तस्वीर में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा अरुणिता कांजीलाल के को हेयरडो को लेकर टिप्स देते दिख रहे हैं। अरुणिता कंजीलाल साड़ी में बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
इंडियन आइडल 12 फैन क्लब - फोटो : Instagram
कंटेस्टेंट ने जताई खुशी

सूट बूट में पवनदीप राजन भी बहुत ही हैंडसम लग रहे हैं। सायली कांबले भी मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन को पहनकर बहुत ही खुश नजर आईं। उन्होने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि वो जल्द ही शादी के बंधन में बंधना चाहती हैं और उनका कलेक्शन दोबारा पहनना चाहती हैं।

4 of 5
मनीष मल्होत्रा - फोटो : Instagram
सेमी फिनाले में मिलेंगे टॉप 5

मनीष मल्होत्रा का कलेक्शन पहनकर शनमुख प्रिया भी बहुत खुश नजर आईं। सूट पहने निहाल टैरो की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। मनीष मल्होत्रा ने सभी के साथ सेल्फी खिचवाई। बता दें कि आगामी वीकेंड मे शो का सेमी फिनाले एपिसोड है जहां शो से कोई एक प्रतियोगी बाहर होगा और इंडियन आइडल 12 को उनके टॉप 12 कंटेस्टेंट्स मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अरुणिता कांजीलाल - फोटो : Instagram
12 घंटे चलेगा इंडियन आइडल 12 का फिनाले

गौरतलब है कि मेकर्स शो के फिनाले को और भी ग्रैंड बनाने के लिए इसे 12 घंटों तक ऑन-एयर करने की तैयारी में हैं। सोनी टीवी पर 12 घंटों तक ऑनएयर किया जाएगा जिसमें पिछले सभी सीजन के विजेता परफॉर्म करने वाले हैं। सिर्फ यही नहीं ग्रैंड फिनाले में इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां भी शामिल होकर इसे और ज्यादा शानदार बनाने वाली हैं। ऐसे भी हर वीकेंड पर कोई न कोई सेलेब्स शो के मंच पर आता है और महफिल जमा देता है। फिनाले में तो सुरों का संग्राम होगा और सितारों से सजी महफिल होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें