फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India’s Got Talent S9: सोनी को अब ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ से उम्मीद, तीन साल बाद होंगे नए चैनल पर दर्शन

Tue, 08 Jun 2021 03:37 PM IST
शुभांगी गुप्ता अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
इंडियाज गॉट टैलेंट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अपने म्यूजिक रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ के 12वें सीजन को लेकर इस साल सोशल मीडिया पर खूब खरी खोटी सुनने वाले चैनल सोनी टीवी को अब रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ का सहारा है। साल 2009 में अभिनेता आयुष्मान खुराना की मेजबानी में शुरू हुए रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ के अब तक के आठ सीजन कलर्स चैनल पर प्रसारित हुए हैं। अब अगले महीने से ये शो सोनी टीवी पर प्रसारित होगा। चर्चा है कि शो की मेजबानी इस साल राघव जुयाल और वीजे एंडी करने वाले हैं।

विज्ञापन

2 of 6
आयुष्मान खुराना और निखिल चिपन्ना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ 12 साल पहले बहुत ही धूम धड़ाके से शेखर कपूर, सोनाली बेंद्रे और किरण खेर जैसे बेहतरीन जजों के साथ शुरू हुआ। बाद के सीजनों मे साजिद खान, धर्मेंद्र, मलाइका अरोड़ा, फराहा खान और करण जौहर जजों के रूप में शामिल हुए। शो की मेजबानी जैसी आयुष्मान खुराना और निखिल चिपन्ना ने पहले सीजन में की थी, वैसी फिर दोबारा देखने को नहीं मिली। हां, सीजन पांच और छह में सिद्धार्थ शुक्ला ने थोड़ा रंग जमाने की कोशिश की थी, लेकिन उनके अभिनय और एंकरिंग की भी अपनी सीमाएं रही हैं।
 

विज्ञापन

3 of 6
इंडियाज गॉट टैलेंट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अब जबकि ये शो चैनल बदलकर दूसरे चैनल पर इस साल शुरू होने वाला है तो लोगों के इनके पिछले सीजन के विजेता भी याद आने लगे हैं। रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ दरअसल साइको और फ्रीमैंटल कंपनियों का कॉपीराइट फॉर्मेट है, हर देश में इसका नाम देश के नाम से ही शुरू होता है। सोनी का दावा है कि नॉन फिक्शन टैलेंट रियलिटी शो में भारत में कोई तोड़ नहीं है और इसीलिए वह इस सीजन में ये शो अपने चैनल पर लेकर आ रहा है।

4 of 6
अमेरिकाज गॉट टैलेंट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इसका मूल शो ‘अमेरिकाज गॉट टैलेंट’ साल 2006 में पहली बार प्रसारित होना शुरू हुआ था। जल्द ही इसके फॉर्मेंट ने लोगों का दिल जीत लिया। अब तक ये शो 70 देशों में हैरान कर देने वाली प्रतिभाएं तलाश चुका है। शो का भारत का पहला सीजन प्रिंस डांस ग्रुप ने जीता था लेकिन शो को असली शोहरत दूसरे सीजन में शामिल हुए शिलॉन्ग चेम्बर कॉयर से ही मिली। ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ का आठवीं सीजन साल 2018 में रिलीज हुआ था, उसके बाद अब जाकर उसे अपने नौवें सीजन के प्रसारण का मौका मिला है।
 

विज्ञापन

5 of 6
आशीष गोलवलकर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शो की लॉन्चिंग से पहले चैनल के कंटेंट हेड आशीष गोलवलकर ने वैसी ही उम्मीद अपने इस शो की कामयाबी की भी जताई है, जैसी वह लगातार हर शो की लॉन्चिंग पर जताते रहे हैं। सोनी टीवी के सीरियल्स 'बेहद 2', 'इशारों इशारों में' और 'पटियाला बेब्स' भी बहुत शोर शराबे के साथ इसी तरह लॉन्च हुए थे। चैनल का एक और शो ‘अहिल्याबाई होल्कर’ भी टीआरपी की वीकली लिस्ट में जगह बनाने में नाकाम रहा। अभी बीते महीने भी चैनल के दो शोज ‘स्टोरी 9 मंथ्स की’ और ‘सरगम की साढ़े साती’ बंद हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इंडियाज गॉट टैलेंट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
टीवी जगत में धीरे धीरे ये धारणा बनती जा रही है कि सोनी टीवी के कर्ताधर्ताओं की अपने दर्शकों की पसंद पर से पकड़ छूटती जा रही है। चैनल के जो आधा दर्जन धारावाहिक इस साल बंद हुए हैं, उनके तमाम कलाकार बताते हैं कि सोनी टीवी के धारावाहिकों को लेकर असमंजस ही बना रहता है। हालांकि, गोलवलकर का दावा है कि इस बार ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ में काफी दम है। वह कहते हैं, ‘शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ के फॉर्मेंट में बहुत जान है। और, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन की वैसे ही नॉन फिक्शन टैलेंट रियलिटी शो में काफी मजबूत पकड़ रही है, ऐसे में ये शो हमें दर्शकों की ताल से ताल मिलाने का एक और मौका देता है।’ बार्क इंडिया की हर हफ्ते रिलीज होने वाली टीआरपी लिस्ट पर नजर डालें तो साफ नजर आता है कि सोनी टीवी दर्शकों की पसंद समझने में लगातार चूक रहा है। हालांकि, गोलवलकर यही कहते रहे हैं कि वे अपने शोज टीआरपी के लिए नहीं बनाते।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें