फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Idol: जल्द ही शुरू होगा इंडियन आइडल का अगला सीजन, जज के पैनल में श्रेया घोषाल के नाम की लगी मुहर

Tue, 29 Aug 2023 11:16 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
श्रेया घोषाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के लोकप्रिय  रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' का नया सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है। इस सीजन में जज के पैनल में हिंदी सिनेमा की मशहूर गायिका श्रेया घोषाल के नाम की घोषणा हो चुकी है। श्रेया घोषाल  'इंडियन आइडल' में जज के रूप में दी गई इस नई जिम्मेदारी को लेकर बेहद उत्साह के साथ कहा कि 'इंडियन आइडल' की जोशीली दुनिया में फिर से प्रवेश करना मेरे लिए घर वापसी जैसे होता है।
Srutanjay Narayanan: इस साउथ अभिनेता के बेटे ने एक्टिंग छोड़ चुनी देश सेवा की राह, आईएएस बन बढ़ाया गौरव
विज्ञापन

2 of 5
श्रेया घोषाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर 'इंडियन आइडल' का नाए सीजन की वापसी एक बार फिर हो रही है। यह एक ऐसा रियलिटी शो है, जो देश के कोने- कोने से सिंगिंग सेंसेशन की खोज करता है। एक बार फिर इस रियलिटी शो के जरिए देश के अगले सिंगिंग रियलिटी सेंसेशन की खोज की जाएगी, जिसकी मधुर आवाज सभी के दिलों को छू जाएगी। श्रेया घोषाल कहती हैं, 'एक रियलिटी शो की प्रतिभागी होने से लेकर, इंडियन आइडल जैसे पसंदीदा शो को जज करने तक का मेरा सफर कठिन लेकिन शानदार रहा है।'
विज्ञापन

3 of 5
श्रेया घोषाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जानी-मानी मेलोडी क्वीन श्रेया घोषाल ने इंडियन आइडल में जज के रूप में ली गई इस नई जिम्मेदारी को लेकर उत्साह जताते कहती हैं,  'इंडियन आइडल की जोशीली दुनिया में फिर से प्रवेश करना एक सुखद घर वापसी जैसा लगता है। मैं इंडियन आइडल जूनियर की जज रह चुकी हूं, लेकिन शो के इस संस्करण के लिए मेरा उत्साह कुछ और ही है, क्योंकि मुझे में सानू दा और विशाल के साथ फिर से जुड़ने का सौभाग्य मिला।' 

4 of 5
श्रेया घोषाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
श्रेया घोषाल कहती हैं, 'भारतीय प्रतिभा की अगली लहर को ढूंढना और उनका हुनर संवारना बड़े सम्मान की बात है और भारत के अगले सिंगिंग सेंसेशन बनने की दिशा में उनके सफर का हिस्सा बनना खुशी की बात है। इंडियन आइडल के इस बहुप्रतीक्षित सीजन में जज के रूप में अपना सफर शुरू करने के लिए उत्सुक हूं। यह एक ऐसा शो रियलिटी शो है, जो देश के उभरते कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने और संगीत जगत की कार्यप्रणाली का अनुभव करने के लिए एक राष्ट्रीय मंच प्रदान करते हैं। मैं इस शो की बहुत बड़ी फैन रही हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रेया घोषाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बता दें कि श्रेया घोषाल ने खुद ही जी टीवी के रियलिटी शो 'सारेगामापा' में प्रतिभागी के रूप में अपनी शुरुआत की थी।  उस सम सोनू निगम ने इस कार्यक्रम की मेजबानी की थी। बात करें,  इंडियन आइडल के नए सीजन की तो अभी तक टेलीकास्ट की डेट फाइनल नहीं हुई है।
Zubeen Garg: गायक जुबिन गर्ग की मुश्किलें बढ़ीं, आपत्तिजनक टिप्पणी के कारण एजेपी ने दर्ज कराई शिकायत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें