फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन आइडल 12: शो में नजर आएगा 'बचपन का प्यार' वाला बच्चा, पवनदीप राजन संग करेगा परफॉर्म

Thu, 05 Aug 2021 09:39 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इंडियन आइडल के मंच पर पहुंचे सहदेव - फोटो : सोशल मीडिया
'जाने मेरी जानेमन' गाने वाले लड़के सहदेव दिरदो ने इस गाने को इस प्रकार गाया है कि यह बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। यही नहीं यह गाना सभी की जुबान पर चढ़ गया है। अब सहदेव दिरदो की लोकप्रियता को देखते हुए टीवी के मशहूर सिंगिंग शो इंडियन आइडल के सेट पर बुलाया गया है। होस्ट आदित्य नारायण ने वीडियो साझा किया है। खबर है कि सहदेव दिरदो वीकेंड में पवनदीप राजन के साथ परफॉर्म करने वाले हैं। हालांकि इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। सहदेव की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

इस तस्वीर में सहदेव के साथ इंडियन आइडल के क्रू मेंबर नजर आ रहे हैं। शो के दौरान इंडियन आइडल के होस्ट आदित्य नारायण ने अनु मलिक, सोनू कक्कड़ और हिमेश रेशमिया के साथ मिलकर सहदेव का स्वागत किया। बता दें कि इंडियन आइडल के सेमीफाइनल में छह प्रतियोगी बचे है। 
विज्ञापन

2 of 5
आदित्य नारायण - फोटो : instagram
आदित्य नारायण ने इंडियन आइडल के सेट का एक वीडियो क्लिप साझा किया है। वीडियो को शेयर करते हुए आदित्य नारायण ने लिखा, 'बचपन का प्यार क्यूटी सहदेव और इंडियन आइडल की टीम के साथ।' ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
इंडियन आइडल 12 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वीडियो में अनु मलिक, सोनू कक्कड़, मोहम्मद दानिश, अरुणिता कांजीलाला, निहार ताउरो, शनमुख प्रिया, स्याली कांबले नजर आ रहे हैं। मालूम को कि इससे रैपर और सिंगर बादशाह ने उन्हें अपने पास बुलाया और गाना रिकॉर्ड करवाया है। बादशाह जल्द ही सहदेव के साथ अपना गाना रिलीज करेंगे। 

4 of 5
अरुणिता कांजीलाल, पवनदीप राजन - फोटो : Instagram
बता दें कि 15 अगस्त को शो का फिनाले एपिसोड प्रसारित होगा जिसके लिए जजेस को टॉप-3 चुनना होंगे। इंडियन आइडल पिछले बारह सालों से चला आ रहा है और दर्शकों के बीच हर वर्ष यह लोकप्रिय रहता है। शो को रोचक बनाने के लिए इसमें ट्विस्ट भी डाले जाते हैं। शो पर सिंगिग के अलवा खूब सारी मस्ती भी होती। जैसे-जैसे फिनाले करीब आ रहा है, वैसे-वैसे कंटेस्टेंट्स के दिलों की धड़कन भी बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अरुणिता कांजीलाल, पवनदीप राजन, सायली कांबले - फोटो : Instagram
शो में पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल, मोहम्मद दानिश, सायली कांबले, निहाल तारो और शनमुखप्रिया के बीच कड़ी टक्कर है। पवदीप और अरुणिता शो के सबसे दमदार कंटेस्टेंट माने जा रहे हैं लेकिन अंत में इंडियन आइडल की ट्रॉफी किसे मिलती है ये तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा। बता दें कि इंडियन आइडल का ग्रैंड फिनाले 15 अगस्त को होने वाला है। फिनाले एपिसोड को लेकर खास तैयारियां भी चल रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें