टीवी जगत का सबसे मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल धीरे धीरे अपने अंतिम पड़ाव की ओर पहुंच रहा है। 15 अगस्त को शो का फिनाले एपिसोड प्रसारित होगा जिसके लिए जजेस को टॉप-3 चुनना होंगे। इंडियन आइडल पिछले बारह सालों से चला आ रहा है और दर्शकों के बीच हर वर्ष यह लोकप्रिय रहता है। शो को रोचक बनाने के लिए इसमें ट्विस्ट भी डाले जाते हैं। शो पर सिंगिग के अलवा खूब सारी मस्ती भी होती। जैसे-जैसे फिनाले करीब आ रहा है, वैसे-वैसे कंटेस्टेंट्स के दिलों की धड़कन भी बढ़ रही है।
पवनदीप -अरुणिता ने मनाया फ्रेंडशिप डे
फाइनल की तैयारियों के बीच कुछ कंटेस्टेंट ऐसे भी है जिनका दिल एक-दूसरे के लिए धड़क रहा है। यहां हम बात कर रहे हैं, पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल की। इन दिनों शो में फिनाले के अलावा इनका प्यार भी चर्चा का केंद्र बना हुआ है। दरअसल, रविवार यानी एक अगस्त को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। इस मौके पर दोस्त एक-दूसरे के हाथ में फ्रेंडशिप बैंड पहनाते हैं।