अंकिता लोखंडे, विक्की जैन
- फोटो : instagram: lokhandeankita
अंकिता ने किया विक्की का शुक्रिया अदा
अंकिता विक्की से कितना प्यार करती हैं ये अक्सर उनके सोशल मीडिया अकाउंट से पता लग ही जाता है। अंकिता ने जून महीने में एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा था, ‘सोचती थी कि अतीत में मैंने जो भी दिल टूटने और निराशाओं का अनुभव किया है, उसके कारण मुझे फिर कभी खुशी या प्यार नहीं मिलेगा। लेकिन फिर मैं तुमसे मिली, और तुमने मुझ पर विश्वास किया और हमें प्यार हो गया। मेरे जीवन में आने और मुझे दुनिया की सबसे खुश लड़की बनाने के लिए धन्यवाद। आपके प्यार के लिए धन्यवाद जो मुझे एक बेहतर इंसान बनने के लिए प्रेरित करता है ।