फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Idol 12: पवनदीप राजन ने अरुणिता कांजीलाल को बताया 'खास दोस्त', मंच पर सबके सामने पहनाया फ्रेंडशिप बैंड

Sun, 01 Aug 2021 05:12 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अरुणिता कांजीलाल, पवनदीप राजन - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी जगत का सबसे मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल धीरे धीरे अपने अंतिम पड़ाव की ओर पहुंच रहा है। 15 अगस्त को शो का फिनाले एपिसोड प्रसारित होगा जिसके लिए जजेस को टॉप-3 चुनना होंगे। इंडियन आइडल पिछले बारह सालों से चला आ रहा है और दर्शकों के बीच हर वर्ष यह लोकप्रिय रहता है। शो को रोचक बनाने के लिए इसमें ट्विस्ट भी डाले जाते हैं। शो पर सिंगिग के अलवा खूब सारी मस्ती भी होती। जैसे-जैसे फिनाले करीब आ रहा है, वैसे-वैसे कंटेस्टेंट्स के दिलों की धड़कन भी बढ़ रही है।

पवनदीप -अरुणिता ने मनाया फ्रेंडशिप डे
फाइनल की तैयारियों के बीच कुछ कंटेस्टेंट ऐसे भी है जिनका दिल एक-दूसरे के लिए धड़क रहा है। यहां हम बात कर रहे हैं, पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल की।  इन दिनों शो में फिनाले के अलावा इनका प्यार भी चर्चा का केंद्र बना हुआ है। दरअसल, रविवार यानी एक अगस्त को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। इस मौके पर दोस्त एक-दूसरे के हाथ में फ्रेंडशिप बैंड पहनाते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अरुणिता कांजीलाल, पवनदीप राजन - फोटो : Instagram
ऐसे में पवनदीप राजन ने इंडियन आइडल के मंच पर अरुणिता कांजीलाल के हाथ में अपनी दोस्ती की निशानी पहना दी। सोशल मीडिया पर पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि पवनदीप बड़े प्यार से अरुणिता को बैंड पहनाते नजर आ रहे हैं। बाद दोनों ने एक साथ मंच पर फरफार्म भी किया और साथ डांस करते भी नजर आए। 

विज्ञापन

3 of 5
आदित्य नारायण, उदित नारायण - फोटो : सोशल मीडिया
धमाकेदार होने वाला है इंडियन आइडल 12 का ग्रैंड फिनाले
दरअसल, शो में उदित नारायण अपने बेटे आदित्य नारायण के साथ परफॉरमेंस देते नजर आएंगे। बता दें कि आदित्य नारायण शो के होस्ट हैं और फिनाले को लेकर वो काफी उत्साहित हैं। ऐसे में फिनाले वाले दिन पिता और बेटे की जबरदस्त जुगलबंदी देखने को मिलेगी। इसमें और भी खास बात ये होने वाली है कि आदित्य अपने पापा के गाने ( पापा कहते हैं, जादू तेरी नजर, पहला नशा) गाएंगे तो वहीं उदित अपने बेटे के हिट गानें( ततड़ ततड़, इश्किया ढिश्किया) गाते नजर आएंगे।
 

4 of 5
अरुणिता कांजीलाल, पवनदीप राजन, सायली कांबले - फोटो : Instagram
शो में पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल, मोहम्मद दानिश, सायली कांबले, निहाल तारो और शनमुखप्रिया के बीच कड़ी टक्कर है। पवदीप और अरुणिता शो के सबसे दमदार कंटेस्टेंट माने जा रहे हैं लेकिन अंत में इंडियन आइडल की ट्रॉफी किसे मिलती है ये तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा। बता दें कि इंडियन आइडल का ग्रैंड फिनाले 15 अगस्त को होने वाला है। फिनाले एपिसोड को लेकर खास तैयारियां भी चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इंडियन आइडल 12 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबर है कि मेकर्स शो के फिनाले को और भी ग्रैंड बनाने के लिए इसे 12 घंटों तक ऑन एयर करने की तैयारी में हैं। सोनी टीवी पर 12 घंटों तक ऑन एयर किया जाएगा जिसमें पिछले सभी सीजन के विजेता परफॉर्म करेंगे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें