'इंडियन आइडल 12' (Indian Idol 12) लगातार अपने नए-नए विवादों के चलते चर्चा में बना हुआ है। किशोर कुमार स्पेशल एपिसोड को लेकर शुरू हुआ विवाद अभी थमा नहीं था कि उससे पहले ही दूसरा शुरू हो गया है। हर हफ्ते शो एक नए विवाद में फंस जाता है। सोशल मीडिया पर शो कई कारणों के चलते लोगों के निशाने पर रहता है। कभी कंटस्टेंट्स की गायिकी को लेकर तो कभी मेकर्स की टीआरपी के लिए की गई मेहनत को लेकर। इनमें से एक कारण एपिसोड के दौरान जजों का ओवर रिएक्शन भी है। खासतौर पर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) को तो शो में रोने के लिए जमकर ट्रोल किया जाता है। अब एक बार फिर से शो के तीनों जज लोगों के निशाने पर हैं।
क्यों नाराज हैं फैंस ?
लोगों का कहना है कि कंटस्टेंट की छोटी सी बात पर जज जबरदस्ती ओवर रिएक्ट करते हैं। दरअसल, शो के जज नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar), विशाल ददलानी (Vishal Dadlani) और हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) को लेकर सोशल मीडिया पर खूब मजाक बनाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि ये लोग बिना बात के इमोशनल ड्रामा करते हैं।