टीवी का चर्चित सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच रहा है। बहुत जल्द सीजन 12 का फिनाले होने वाला है। इस आखिरी मुकाबले में पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल, शनमुखप्रिया, दानिश मोहम्मद, निहाल तारो, जैसे कंटेस्टेंट बचे हैं जिनके बीच कांटे की टक्कर है। शो पर हर वीकेंड एक खास गेस्ट जज को बुलाया जाता है जिससे ये शाम और भी खास हो जाती है। अब तक रेखा, नीतू कपूर, अमित कुमार, शत्रुघ्न सिन्हा पूनम सिन्हा जैसे कई दिग्गज कलाकार इस शो में शामिल हो चुके हैं। इस वीकेंड पर सुरों की मल्लिका आशा भोसले इंडियन आइडल के मंच पर आई हैं।
कब होगा ग्रैंड फिनाले?
सिर्फ इतना ही नहीं मेकर्स ने इंडियन आइडल की ट्रॉफी से भी पर्दा उठा दिया है। आशा भोसले ने इस ट्रॉफी की पहली झलक दर्शकों को दिखाई है। अब ये चमचमाती ट्रॉफी कौन अपने घर ले जाएगा ये तो आने वाले समय में ही पता चलेगा। इसके साथ ही शो के होस्ट आदित्य नारायण ने यह भी साफ कर दिया है कि ग्रैंड फिनाले किस दिन होगा। आइए बताते हैं ग्रैंड फिनाले से संबंधित जानकारियां...