फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Idol 12 Finale: स्वतंत्रता दिवस पर शहीद केशव गोसावी को दी गई श्रद्धांजलि, पत्नी ने सुनाया उस शाम का किस्सा

Sun, 15 Aug 2021 04:02 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इंडियन आइडल 12 - फोटो : Sony Tv
इंडियन आइडल के ग्रैंड फिनाले का आगाज हो चुका है। 12 बजे से इसका लाइव प्रसारण शुरू हो गया है। सबसे खास बात ये है कि इस सीजन का ग्रैंड फिनाले आज यानी कि स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर किया जा रहा है। जहां हमारे देश के लिए कुर्बान हुए शहीदों को नमन करके उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। ग्रेट ग्रैंड फिनाले के इस मौके पर आज सभी ने मिलकर शहीद केशव गोसावी को श्रद्धांजलि अर्पित की और साथ ही सभी ने मिलकर शहीद केशव की पत्नी को हिम्मत दी और उन्हें सलाम किया।

अपने पत्नी के जीवन के बारे में की खुलकर बात

इंडियन आइडल के ग्रैंड फिनाले के मौके पर अपने पति केशव गोसावी  के बारे में बातचीत करते हुए उनकी पत्नी की आंखे नम हो गईं। दरअसल साल 2018 में केशव गोसावी को पाकिस्तान से लड़ाई लड़ते वक्त गोली लग गई थी और उनका निधन हो गया था। बता दें कि जिस वक्त देश के लिए केशव गोस्वामी ने कुर्बानी दी और दौरान उनकी पत्नी 8 महीने की गर्भवती थीं। उन्होंने अपने पति के जीवन के बारे में इस शो में बताया।
विज्ञापन

2 of 5
इंडियन आइडल 12 - फोटो : Sony Tv
शहीद होने से पहले किया था फोन

शहीद केशव गोसावी की पत्नी ने नम आंखो से अपने पति को याद करते हुए कहा, ‘उन्हें आज गए हुए 2 साल से अधिक का समय हो चुका है। हम आज भी उन्हें बहुत याद करते हैं। शहीद होने से पहले उन्होने मुझे सुबह फोन करके लड्डू बनाने के लिए कहा था। उस दिन मुझे मेरी डिलीवरी के लिए मां के घर जाना था। लेकिन शम को उनका फोन वापस नहीं आया। मैंने उन्हें कई दफा फोन किया लेकिन उनका फोन नहीं लगा।
विज्ञापन

3 of 5
इंडियन आइडल 12 - फोटो : Sony Tv
उनका चेहरा देखकर पूरी तरह टूट गई थी

शहीद केशव गोसावी की पत्नी ने आगे कहा, ‘उनके वहां पर नेटवर्क बहुत कम आता था। शाम को घर पर कमांड की तरफ से फोन आया, जैसे ही मैंने फोन उठाया उन्होंने फोन पड़ोसी को देने के लिए कहा। मैंने फोन पड़ोसी के हाथ में दिया तो उन्हें बताया गया कि केशव अब इस दुनिया में नहीं रहे। मुझे इस बारे में बहुत देर से बताया गया। काफी समय तक तो मैं इस बात पर यकीन नहीं कर पाई। जब मैंने अगली सुबह उनका चेहरा देखा तो मैं पूरी तरह से टूट गई।

4 of 5
इंडियन आइडल 12 - फोटो : Sony tv
मेरी डिलीवरी पर आना चाहते थे घर

वो मेरी डिलीवरी पर घर आना चाहते थे। वो चाहते थे कि वो उस समय को अपने परिवार के साथ बिताए, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया’। उनकी पत्नी ने आगे कहा, ‘मेरे लिए वो हमेशा मेरी प्रेरणा है। मैं चाहती हूं कि मैं भी फौज में जाऊं और अपने पति का बदला पाकिस्तान से लेकर आऊं'। आज मेरी एक बेटी है जो दो साल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इंडियन आइडल 12 - फोटो : Social media
इंडियन आइडल में फौजियों को दी गई श्रद्धांजलि
बता दें कि इंडियन आइडल के ग्रैंड फिनाले के मौके पर फौजियों को श्रद्धांजलि दी जा रही है। आज इस म्यूजिकल शाम में कई ऐसे परिवार शामिल हुए हैं, जिन्होंने अपने परिवार को खोया है। आज के खास मौके पर परमवीर चक्र से सम्मानित विक्रम बत्रा का भी परिवार इस शो पर नजर आने वाला है। इस फिनाले में ‘शेरशाह’ के कलाकार सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी नजर आने वाले हैं। ये प्रोग्राम 12 घंटे चलेगा और आज इंडियन आइडल को उनका विजेता मिल जाएगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें