इंडियन आइडल का ये सीजन खूब सुर्खियां बटोर रहा है, लेकिन अपने गलत कारणों की वजह से। इस हफ्ते शो से प्रतियोगी सवाई भट्ट बाहर हो गए। इस प्रतियोगी के शो से बाहर होने के बाद कई प्रशंसकों का दिल टूट गया। 'सवाई के इंडियन आइडल 12' से बाहर होने के बाद अब प्रशंसकों का सोशल मीडिया पर गुस्सा फूट पड़ा है और लोग अब इस शो पर पक्षपात करने का आरोप लगा रहें हैं और साथ इंडियन आइडल को एक 'फिक्स' शो बता रहें हैं। सिर्फ निर्माताओं की नहीं बल्कि जज की भी खूब आलोचना हो रही है।
इससे पहले भी इन प्रतियोगियों के बाहर आने पर हुआ बवाल
ऐसा पहली बार नहीं हैं जब किसी प्रतियोगी के एलिमिनेट होने से प्रशंसकों का सोशल मीडिया पर गुस्सा फूटा है। इससे पहले भी इसी सीजन के कई ऐसे प्रतियोगी शो से निकले हैं, जिनकी आवाज दर्शकों को तो बहुत पसंद आई, लेकिन उन्हें कम वोट्स की वजह से शो से बाहर कर दिया गया। जोकि दर्शकों को बिलकुल पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया पर अपने पसंदीदा प्रतियोगी को निकलने पर प्रशंसकों का गुस्सा निकला और उन्होंने शो और जज पर पक्षपात का इल्जाम लगाया। चलिए जानते हैं आज उन्हीं सिंगर्स के बारे में जिनके जाने से नाराज हुए प्रशंसक और शो को बताया 'स्क्रिप्टेड।'