फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: मनीष रायसिंघन संग 'सीक्रेट चाइल्ड' के आरोप पर 'आनंदी' ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- वो मेरे पापा की उम्र का है

Tue, 22 Jun 2021 10:02 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मनीष रायसिंघन, अविका गौर - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी सीरियल के बहुत से कलाकार ऐसे होते हैं जिनकी ऑनस्क्रीन केमेस्ट्री दर्शकों को बहुत पसंद आती है। इसके साथ ही ऑफस्क्रीन भी उनके अफेयर की खबरें सामने आने लगती है। इसमें 'ससुराल सिमर का' फेम अविका गौर और मनीष रायसिंघन का नाम भी शामिल है। इस सीरियल में मनीष और अविका ने पति-पत्नी का किरदार निभाया था। मनीष और अविका की केमेस्ट्री फैंस को सीरियल में काफी पसंद आई थी। इसी केमेस्ट्री के चलते अविका और मनीष शो के लीड स्टार दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम से भी ज्यादा मशहूर हो गए थे। हालांकि शो खत्म होने के बाद भी दोनों के लिंकअप की खबरें सामने आने लगीं थीं। 

अफेयर को लेकर फिर अविका ने की साफ बात

वहीं अविका और मनीष पहले ही साफ कर चुके हैं कि उनके बीच प्यार जैसा कोई रिश्ता नहीं है और वो सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। हैंडसम हंक मनीष रायसिंघन तो संगीता से शादी भी कर चुके हैं। इसके बावजूद दोनों के अफेयर को लेकर तमाम बातें सामने आती हैं। यहां तक कि ऐसा भी कहा गया कि मनीष और अविका का एक बच्चा भी है जो उन्होंने छिपा कर रखा है। अब इस अफवाह पर अविका ने खुलासा किया है।
 
विज्ञापन

2 of 5
अविका गौर, मनीष रायसिंघन - फोटो : सोशल मीडिया
इस सवाल का जवाब देते हुए अविका ने कहा कि, 'ये नामुमकिन है। बिल्कुल नहीं। हमने बच्चा छिपा कर रखा है जैसे आर्टिकल लिखे गए जो कि बहुत गलत है। हम आज भी बहुत करीब हैं। मेरे जीवन में हमेशा उनके लिए जगह रहेगी। 13 साल की उम्र में अब तक के सफर में वो मेरे सबसे करीबी दोस्त रहे हैं। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। वो मुझसे 18 साल बड़े हैं। मैंने देखा है कि कैसे वो अपने अंदर के बच्चे को जिंदा रखते हैं, ये बहुत बड़ी बात है'।
विज्ञापन

3 of 5
अविका गौर, मनीष रायसिंघन - फोटो : सोशल मीडिया
आगे अविका ने कहा कि, 'आज भी जब लोग मुझसे पूछते हैं कि क्या हमारे बीच कुछ है तो मैं 'यार, मेरे पापा से थोड़ा छोटा है वो...' जैसा जवाब देती हूं। शुरू में वो अफवाहों से प्रभावित थे और हमने दो हफ्ते तक एक दूसरे से बात नहीं की, लेकिन जब प्रेस में नई खबरें आने लगीं तो उन्होंने तय किया कि दूरी बनाए रखने का कोई मतलब नहीं है। इसके बाद से हमने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज हम अपने बारे में पुरानी खबरें पढ़ते हैं तो हंसते हैं।

4 of 5
अविका गौर - फोटो : Instagram: @avikagor
मनीष ने इस साल की शुरुआत में एक इंटरव्यू में कहा था कि उनकी पत्नी संगीता ने भी मान लिया था कि वो और अविका एक कपल थे। मनीष ने कहा, 'जब मैंने संगीता तो डेट करना शुरू किया तो उसने भी हमें कपल समझ लिया और मुझे ये साफ करना पड़ा कि हम सिर्फ अच्छे दोस्त थे। उसने हमारी केमेस्ट्री पर भी टिप्पणी की थी और महसूस किया था कि कोई भी बड़ी आसानी से हमें कपल समझ लेता है। हालांकि मैंने संगीता से बताया कि अविका के साथ मेरी दोस्ती के अलावा कुछ भी नही है'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अविका गौर, मिलिंद चंदवानी - फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि जहां एक तरफ मनीष संगीता संग शादी कर चुके हैं तो वहीं अविका भी अपने रिश्ते का इजहार कर चुकी हैं। अविका मिलिंद चंदवानी संग रिश्ते में हैं। उन्होंने मिलिंद के जन्मदिन पर एक पोस्ट साझा करते हुए बधाई दी थी और उनकी बातों से फैंस को पता चल गया था कि वो मिलिंद से कितना प्यार करती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें