टीवी जगत का सबसे मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल धीरे धीरे अपने अंतिम पड़ाव की ओर पहुंच रहा है। खबरों की मानें तो शो का फिनाले 15 अगस्त को होगा। इसे लेकर खास तैयारियां चल रही हैं। होस्ट, जजेज और शो के धमाकेदार कंटेस्टेंट फिनाले को बेहद शानदार बनाने में जुटे हैं। वहीं खबर है कि दिग्गज गायक उदित नारायण ग्रैंड फिनाले में चार चांद लगाने पहुंचेंगे और दर्शकों को एक बेहद ही शानदार सरप्राइज मिलेगा।
धमाकेदार होने वाला है इंडियन आइडल 12 का ग्रैंड फिनाले
दरअसल शो में उदित नारायण अपने बेटे आदित्य नाराण के साथ परफॉरमेंस देते नजर आएंगे। बता दें कि आदित्य नारायण शो के होस्ट हैं और फिनाले को लेकर वो काफी उत्साहित हैं। ऐसे में फिनाले वाले दिन पिता और बेटे की जबरदस्त जुगलबंदी देखने को मिलेगी। इसमें और भी खास बात ये होने वाली है कि आदित्य अपने पापा के गाने ( पापा कहते हैं, जादू तेरी नजर, पहला नशा) गाएंगे तो वहीं उदित अपने बेटे के हिट गानें( ततड़ ततड़, इश्किया ढिश्किया) गाते नजर आएंगे।