सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल के 11वें सीजन का आगाज हो चुका है। शो ऑडिशन के वक्त से ही सुर्खियों में बना हुआ है। शो के सिंगर्स के साथ ही साथ शो की जज नेहा कक्कड़ भी सुर्खियों में रहती हैं। दरअसल नेहा शो में काफी जल्दी इमोशनल हो जाती हैं और रोने लगती हैं, जिसके चलते नेहा कक्कड़ के मीम्स वायरल हो रहे हैं।