शहर बनारस के बुनकर समुदाय की कारीगरी से हर कोई परिचित है। यहां की बनारसी सिल्क साड़ियां दुनिया भर में मशहूर हैं। लेकिन, कहते हैं कि अक्सर व्यापारी बुनकरों की मेहनत का पूरा पैसा उन्हें नहीं देते हैं। और, अब इसी बुनकर समाज से एक लड़की ने इस शोषण के विरुद्ध बगावत करने की ठान ली है। ये कहानी है टेलीविजन पर मंगलवार से प्रसारित होने जा रहे धारावाहिक ‘लाल बनारसी’ की। इस धारावाहिक में इस बागी लड़की का किरदार निबाने जा रही हैं गौरी चित्रांशी।