शिव ठाकरे
- फोटो : social media
शिव ठाकरे ने आगे कहा कि वह भारतीय रियलिटी शो के ऋणी हैं जिसने उन्हें पूरे देश के घर घर में मशहूर कर दिया है। उन्होंने कहा, 'मेरा मानना है कि अगर आप 10 या 100 फिल्मों में काम करते हैं तो आप अपने किरदारों से जाने जाते हैं। लेकिन लोगों को आपको एक व्यक्ति के रूप में जानने के लिए, रियलिटी शो आपको अपना असली रूप पेश करने में मदद करते हैं। मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि मैंने दो बिग बॉस किए हैं। मैंने अपना करियर शून्य से शुरू किया, मेरे पास कुछ भी नहीं था। आगे बढ़ते हुए, मेरा इरादा अच्छा काम करना है और उन सभी का आभारी हूं जिन्होंने मुझे यह प्रसिद्धि दिलाने में मदद की।'