फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी: जबरदस्त टीआरपी वाले शो को बीच में ही छोड़ गए ये सितारे, दयाबेन का तो आज भी है इंतजार

Sat, 07 Aug 2021 04:12 PM IST
तान्या अरोड़ा एटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
दयाबेन, अक्षरा - फोटो : Social Media
टेलीविजन जगत में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिन्होने अपनी पहले ही शो से दर्शकों का दिल जीत लिया। किसी ने एक शो में लंबे समय तक काम किया और लोगों के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाई तो कुछ कलाकार ऐसे भी हैं जिन्होने शो न चलने की वजह से बीच में ही शो छोड़ दिया। टेलीविजन जगत एक ऐसी जगह है जिसमें आए दिन नए चेहरे नजर आते हैं। एकता कपूर से लेकर राजन शाही और रश्मि शर्मा जैसे कई निर्माता ऐसे हैं जिन्होने कई नए चेहरों को टेलीविजन पर पहचान दिलाई।

इन सितारों ने बीच में छोड़ा सफल शो

कई टीवी कलाकार ऐसे हैं जिंका पहला ही शो इतना सफल हुआ कि दर्शक उन्हें बहुत प्यार करने लगे। कई अभिनेत्रियां और अभिनेता तो ऐसे हैं जिन्होने कई सालों तक एक ही शो में रहकर सबका मनोरंजन किया। इन सितारों के बिना सीरियल की कहानी फीकी लगती है। हालांकि कई सितारे ऐसे भी हैं जिन्होने सफल शो को बीच में ही छोड़ दिया। चलिए देखते हैं कौन-कौन हैं इस लिस्ट में शामिल।
विज्ञापन

2 of 9
शोएब इब्राहिम - फोटो : Social Media
शोएब इब्राहिम-दीपिका कक्कड़

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम की मुलाकात ससुराल सिमर का के सेट पर हुई थी। इस शो में इन दोनों ने पति-पत्नी की भूमिका निभाई थी। हालांकि प्रेम की भूमिका निभाने वाले शोएब इब्राहिम ने इस शो को बीच में ही छोड़ दिया था। दूसरी तरफ उनकी पत्नी दीपिका ने इस शो में सात साल तक काम किया और जब शो उन्होने छोड़ा तो शो की टीआरपी पर गहरा असर पड़ा।
विज्ञापन

3 of 9
शक्ति अस्तित्व की पहचान - फोटो : Social Media
रूबीना दिलाइक-विवियन डिसेना

सीरियल शक्ति में हरमन और सौम्या की भूमिका निभाने वाले रूबीना दिलैक और विवियन डिसेना ने भी शो की सफलता के बाद शो को अलविदा कह दिया। हालांकि हरमन उर्फ विवियन ने ये शो छोड़ा और उसके कुछ समय बाद रूबीना ने भी शो में लगातार काम करने से इंकार कर दिया। हालांकि सौम्या बनकर रूबीना की एक बार फिर से इस शो में एंट्री हो चुकी है लेकिन हरमन ने इस शो में वापसी नहीं की, उनकी जगह सीजेन खान इस शो में नजर आ रहे हैं।

4 of 9
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : Social Media
हिना खान- करण मेहरा

नैतिक-अक्षरा की जोड़ी टेलीविजन की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक है। नैतिक और अक्षरा बनकर हिना और करण ने कई सालों तक लोगों का दिल जीता। इन दोनों के अनबन की खबरें अक्सर मीडिया में आती थी। हालांकि नैतिक ने सफलता मिलने के बाद ये रिश्ता क्या कहलता है छोड़ दिया। उनके छोड़ने के बाद अक्षरा उर्फ हिना खान ने भी बिग बॉस का हिस्सा बनने के लिए शो को अलविदा कह दिया।
विज्ञापन

5 of 9
पवित्र रिश्ता - फोटो : Social Media
सुशांत सिंह राजपूत

सुशांत सिंह राजपूत आज भले ही हमारे बीच न हो, लेकिन उनकी यादें हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा है। सुशांत सीरियल पवित्र रिश्ता में मानव की भूमिका निभाकर घर-घर में लोकप्रिय हुए। इस शो में वो अंकिता लोखण्डे के साथ नजर आए थे। हालांकि सुशांत ने ये शो बीच में ही छोड़ दिया था क्योंकि उन्हें फिल्म ‘काय पो छे’ ऑफर हुई थी। उनके शो छोड़ने के बाद हितेन तेजवानी मानव बनकर आए, लेकिन सुशांत सिंह राजपूत ने मानव के रूप में अपनी छाप लोगों के दिलों पर छोड़ दी थी।
विज्ञापन

6 of 9
दिशा वकानी - फोटो : Social Media
दिशा वकानी

दिशा वकानी ने जब सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ छोड़ा तो हर किसी का दिल बुरी तरह से टूट गया। दयाबेन बीते दो साल से इस शो से गायब है। कई बार ये खबरें आई कि दिशा वकानी इस शो में अपनी वापसी कर रही हैं लेकिन ऐसा होते नहीं दिखा।
विज्ञापन

7 of 9
भाबी जी घर पर हैं - फोटो : social media
शिल्पा शिंदे-सौम्या टंडन

अंगूरी भाभी का किरदार निभाकर शिल्पा शिंदे घर-घर में लोकप्रिय हुईं। लेकिन शो के मेकर्स के साथ कुछ अनबन कि वजह से उन्होने इस शो को अलविदा कह दिया तो वहीं दूसरी तरफ काफी समय से गोरी मेम अनीता भाभी की भूमिका निभाने वाली शिल्पा शिंदे ने इस शो को अलविदा कहकर हर किसी को चौका दिया था।

8 of 9
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : Instagram
सिद्धार्थ शुक्ला

दिल से दिल तक में सिद्धार्थ शुक्ला ने पार्थ की भूमिका निभाई थी। शो में लोगों ने सिद्धार्थ और रश्मि की जोड़ी को खूब पसंद किया था। कहा जाता है कि दिल से दिल तक के सेट में सिद्धार्थ और रश्मि के बीच अनबन इतनी ज्यादा बढ़ गई थी कि सिद्धार्थ शुक्ला ने इस शो को अलविदा कह दिया। आज भी सिद्धार्थ और रश्मि कि जोड़ी को प्रशंसक काफी पसंद करते हैं।
विज्ञापन

9 of 9
जिया मानेक - फोटो : Instagram
जिया मानिक

साथ निभाना साथिया में जिया मानिक ने गोपी बहू और रुचा हसबिन्स ने राशि बहू का किरदार निभाया था। दूसरे चैनल के साथ काम करने की वजह से जिया मानिक को ये शो छोड़ना पड़ा तो वही राशि ने भी इस सफल शो को छोड़कर हर किसी को हैरान कर दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें