फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss हारने के 4 दिन बाद हिना ने खुद किया खुलासा, बोलीं- 'शो में इस वजह से नहीं पाई'

Sat, 20 Jan 2018 07:55 AM IST
amarujala.com-Presented By: अरविंद
विज्ञापन
1 of 5
Hina Khan
बिग बॉस 11 के बाद कुछ कंटेस्टेंट को कलर्स के ही शो 'एंटरटनेमेंट की रात' में देखा गया। जिसमें विकास, बिग बॉस की विनर शिल्पा, पुनीश और अर्शी खान देखे गए। लेकिन शो में हिना खान क कहीं कोई अता-पता नहीं था। लेकिन हिना का कहना है कि उन्हें बुलाया ही नहीं गया...
विज्ञापन

2 of 5
HINA KHAN
बिग बॉस के घर में झूठी, अहंकारी और झगड़ालू कही जाने वाली और शो की फर्स्ट रनर अप हिना खान ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनका कहना है कि शो खत्म होने के बाद उन्हें बताया ही नहीं गया कि शो में जाना है। हिना ने कहा कि उन्हें सिर्फ ये बताया गया था कि शूट होना हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Hina Khan
हिना ने एक बार फिर साफ किया कि किस शो के लिए शूट करना है उन्हें ऐसा कुछ भी नहीं बताया गया। हिना ने शो में ना आने का ये भी कारण बताया कि उनकी मां की तबीयत ठीक नहीं है और वे खुद भी अपने घरवालों को समय देना चाहती हैं। हिना शो के हारने के बाद से ही अपने घर पर हैं।

4 of 5
Hina Khan
बता दें कि बिग बॉस खत्म होने के बाद से हिना और शिल्पा की दोस्ती भी लगभग खत्म हो चुकी है। शिल्पा ने साफ कर दिया है कि वे हिना के साथ किसी भी तरह का काम नहीं करना चाहती हैं और ना ही उनसे मिलना चाहती हैं। लेकिन हिना का कहना है कि शिल्पा के साथ काम करने में उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Hina Khan
वहीं शिल्पा जीत के बाद एक पार्टी रखने वाली हैं जिसमें बिग बॉस 11 के सभी कंटेंस्टेट्स को न्यौता दिया गया है लेकिन हिना खान को इस पार्टी में बुलाने का कोई इंविटेशन नहीं गया है। ऐसे में शिल्पा और हिना की बीच की दीवार और भी ज्यादा बढ़ती नजर आ रही है। शो खत्म होने के चार दिन बाद हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने फैंस के लिए इमोशनल मैसेज भी छोड़ा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें