फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11 जीतने की खुशी में पार्टी देंगी शिल्पा, विकास बोले-यह कंटेस्टेंट चुकाए बिल

Sat, 20 Jan 2018 07:55 AM IST
amarujala.com-Presented By: अरविंद
विज्ञापन
1 of 5
vikas and shilpa
बिग बॉस 11 की विनर बनने के बाद से शिल्पा शिंदे सातवें आसमान पर सफर कर रही हैं। शो से बाहर आने के बाद से वे अपनी जीत की खुशी में कई इंटरव्यू भी दे चुकी हैं। इस जीत की खुशी में शिल्पा ने मीडिया के लिए पार्टी रखी है जिसका बिल हिना खान चुकाएंगी।
विज्ञापन

2 of 5
shilpa shinde
बता दें कि शिल्पा ने मुंबई के बांद्रा पर मीडियाकर्मी और रिश्तेदारों के लिए एक पार्टी रखने की बात कही है। ऐसे में इत्तेफाक ये हुआ कि जिस बिल्डिंग में शिल्पा इस बात का ऐलान कर रही थी वहां विकास गु्प्ता भी मौजूद थे। जब ये बात उन्हें पता चली तो वे शिल्पा के पास पहुंचे।
विज्ञापन

3 of 5
shilpa
इसके बाद दोनों ही मीडिया से घिर गए। ऐसे में विकास गुप्ता को पता चला कि शिल्पा एक पार्टी देने वाली हैं तो उनके बोलने से पहले शिल्पा बोल पड़ी कि पार्टी की बिल 'गुप्ता जी' भरेंगे। वहीं विकास  ने भी चुटकी लेते हुए कहा कि 'शिल्पा जी की पार्टी का बिल हिना खान भरेंगी। क्योंकि शो में उन्होंने हम दोनों से ज्यादा कमाया है।' 

4 of 5
shilpa shinde home
बता दें कि विकास की टीम के मेंबर दर्शन शाह भी वहां पहुंचे और उन्होंने इस मूमेंट को कैप्चर किया । शो से बाहर आने के बाद शिल्पा और विकास इस बिल्डिंग में पहली बार मिले थे।  शो में विकास ने प्राइज मनी से 6 लाख रुपये अपने नाम कर लिये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shilpa Shinde
वहीं, इतना ही नहीं विकास गुप्ता को डब्बू रतनानी के 2018 के कैलेंडर शूट पर भी देखा गया जहां उन्होंने इस बात का खुलासा किया वे और शिल्पा बहुत जल्द ही एक छोटे प्रोजेक्ट पर एक साथ काम करते नजर आएंगे। बता दें कि शो के दौरान शिल्पा ने विकास से उनके साथ काम करने का भी वादा किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें