फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hina Khan: हिना खान को 13 साल बाद मिला प्यार में धोखा? एक्ट्रेस के पोस्ट ने दिया रॉकी संग ब्रेकअप का हिंट

Wed, 07 Dec 2022 11:22 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

 

 

विज्ञापन
1 of 4
हिना खान - फोटो : Instagram
टीवी की मशहूर अभिनेत्री हिना खान आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। हिना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और फैंस के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वहीं, अब अभिनेत्री के एक पोस्ट ने फैंस को परेशान कर दिया है। हिना खान ने जब से अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर धोखेबाजी को लेकर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, फैंस कयास लगा रहे हैं कि अभिनेत्री की लव लाइफ में कुछ गड़बड़ चल रही है। ऐसे में हिना खान और उनके बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के ब्रेकअप होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 4
हिना खान - फोटो : Instagram
दरअसल, हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें उन्होंने धोखे का जिक्र किया है। हिना ने लिखा, धोखा ही एक ऐसा सच है जिसे कभी नहीं बदला जा सकता। इसके बाद दूसरी स्टोरी पर हिना ने रिलेशनशिप को लेकर बात लिखी कि जिसने आपको धोखा दिया उस पर कभी अंधा विश्वास करने के लिए खुद को माफ करना न भूलें। कभी कभी एक अच्छा दिल बुरी चीजों को नहीं देखता है।

Honey Singh: तलाक के बाद इस मॉडल पर आया हनी सिंह का दिल, इवेंट में गर्लफ्रेंड का हाथ थामे आए नजर, वीडियो वायरल



विज्ञापन

3 of 4
हिना खान - फोटो : Instagram
हिना की इन दो पोस्ट ने फैंस को हैरान कर दिया कि कहीं अभिनेत्री अपनी लव लाइफ की बात तो नहीं कर रही हैं और उनका ब्रेकअप हो गया है। हालांकि हिना खान की ये स्टोरी अब हट गई हैं, लेकिन उनके पोस्ट के स्क्रीनशॉट वायरल हो रहे हैं। कुछ फैंस अभिनेत्री को लेकर चिंता जाहिर कर रहे हैं, तो कुछ को लग रहा है कि हिना ने ऐसे ही इन स्टोरी को लगाया है। वहीं, कुछ इसे प्रमोशनल स्ट्रैटिजी बता रहे हैं।

TMKOC: ‘टप्पू’ ने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को कहा अलविदा, पोस्ट साझा कर राज अनादकट बोले- मैं वापस आऊंगा...
विज्ञापन

4 of 4
हिना खान, रॉकी जायसवाल - फोटो : Social Media
बता दें कि हिना खान और रॉकी कई साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। 2009 में दोनों की मुलाकात 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर हुई थी। तभी से दोनों साथ हैं और हिना खान के बिग बॉस के घर में रहने के दौरान ही दोनों का रिश्ता सभी के सामने ऑफिशियल हुआ था। वहीं, अब 13 साल बाद दोनों के ब्रेकअप की खबर ने सबको हैरान कर दिया है। हालांकि अभी ये सिर्फ अफवाह ही है और किसी ने भी इस बारे में कोई बात नहीं की है।

Bigg Boss 16: बाथरूम में नहा रही थीं सौंदर्या, अचानक शालीन भनोट ने खोल दिया दरवाजा
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें