शहबाज खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा शहबाज खान ने ‘मेरी आन’, ‘जय विक्रांत’, ‘किला’, ‘मेहंदी’, ‘इंटरनेशन खिलाड़ी’, ‘अर्जुन पंडित’, ‘बादल एजेंट’, ‘हिंदुस्तान की कसम’ जैसे कई फिल्मों में काम किया, जिन्हें बॉक्स ऑफिस पर सफलता मिली। शहबाज खान ने पंजाबी, गुजराती और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने टीवी शो और फिल्मों में ज्यादातर विलेन के किरदार निभाए हैं। इसके साथ ही 2018 में आई चाइनीज फिल्म ‘डाइंग टू सर्वाइव’ में भी वह नजर आ चुके हैं।