फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैप्पी बर्थडे: मोहसिन खान ने 18 साल की उम्र में किया था पहला टीवी एड, बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर भी कर चुके हैं काम

Tue, 26 Oct 2021 10:37 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मोहसिन खान - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन के मशहूर अभिनेता मोहसिन खान आज 30 साल के हो चुके हैं। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से लोगों के दिल में जगह बनाने वाले मोहसिन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं। इस शो में कार्तिक गोयनका का किरदार निभाने वाले मोहसिन आज अपने के असल के नाम विपरित अपने रील लाइफ नाम से ज्यादा जाने जाते हैं। शो में उनका किरदार लोगों को काफी पसंद आया था।  मोहसिन खान का जन्म 26 अक्टूबर 1991 को गुजरात के नडियाद में एक गुजराती मुसलमान परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम अब्दुल वाहिद खान और माता का नाम महजबीन खान है। एक्टर का एक भाई और एक बहन हैं।

मोहसिन खान की शुरुआती पढ़ाई चिल्ड्रेन्स अकैडमी मुंबई से हुई। इसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई मिठीबाई कॉलेज, मुंबई से की। एक्टर ने बैचलर्स ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में डिग्री पूरी की है। टीवी सीरियल के अलावा मोहसिन कई विज्ञापनों का हिस्सा भी रह चुके हैं। वे कई टीवी कमर्शियल्स में नजर आ चुके हैं।

 

विज्ञापन

2 of 6
मोहसिन खान - फोटो : सोशल मीडिया

शुरू से ही अभिनय में रुचि रखने वाले मोहसिन ने अपने कॉलेज टाइम से ही विज्ञापनों में काम करना शुरू कर दिया था। एक्टर ने पहली बार 18 साल की उम्र में अपना पहला टीवी एड शूट किया था। इस दौरान मोहसिन ने सीएट टायर्स का ऐड एक किया था , जिसके लिए उन्हें 10 हजार रुपये दिए गए थे।

विज्ञापन

3 of 6
मोहसिन खान - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद उन्होंने साल 2014 में अपने टेलीविजन करियर की शुरुआत की। अभिनेता को पहली बार टीवी शो लव बाय चांस में देखा गया था। इस शो में वह जिग्नेश के किरदार में नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने कलर्स चैनल के सीरियल 'मेरी आशिकी अब तुमसे ही' में काम किया था।

4 of 6
मोहसिन खान - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद वह स्टार प्लस के धारावाहिक निशा और उसके कजन्स में दिखाई दिए। इस शो में उन्होंने रितेश की भूमिका निभाई। इसके बाद वह ‘प्यार तूने क्या किया’ के सीजन 1 और टू, ड्रीम गर्ल में बतौर कलाकर नजर आए। इसके अलावा मोहसिन लिम्का, सफारी, अपोलो हॉस्पिटल, माईक्रोमेक्स समेत विभिन्न विज्ञापनों में भी काम कर चुके हैं। 

विज्ञापन

5 of 6
मोहसिन खान - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद साल 2016 में वह मशहूर धारावाहिक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ का हिस्सा बनें। यह शो उनकी के लिए काफी हिट साबित हुआ। इस शो ने उन्हें टीवी जगत में एक नई पहचान दिलाई। मोहसिन खान का किरदार ‘कार्तिक गोयनका’ लोगों को काफी पसंद आता है। यह सीरियल साल 2009 में शुरू किया गया था। शुरुआत में शो पहले हिस्से में बतौर मुख्य कलाकार हिना खान और करन मेहरा नजर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मोहसिन खान - फोटो : सोशल मीडिया

बहुत ही कम लोग जानते हैं कि मोहसिन खान ने अभिनय से पहले बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर भी काम किया है। उन्होंने 2014 में ‘कोयलांचल’ की शूटिंग के दौरान असिस्टेंट डायरेक्टर का काम किया था। साल 2017 में मोहसिन खान ‘ईस्टर्न आई’ के ’50 सबसे सेक्सी एशियाई पुरुषों’ की लिस्ट में 17वें स्थान पर थे। इसके अलावा साल 2018 में उन्हें ‘सबसे सेक्सी एशियाई पुरुषों’ की लिस्ट में छठे स्थान पर रखा गया था। साथ ही उन्हें ‘बिज एशिया’ की टीवी व्यक्तित्व की लिस्ट में पांचवें स्थान पर रखा गया था।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें