फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: करण कुंद्रा को है तेजस्वी प्रकाश पर क्रश, कहा- वो काफी क्यूट और अच्छी बंदी है

Tue, 26 Oct 2021 02:52 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस सीजन 15 में अब तक मायशा और ईशान की लवस्टोरी देखने को मिल रही थी। लेकिन अब धीरे-धीरे घर में तेजरन यानी की तेजस्वी और करण कुंद्रा की दोस्ती भी काफी मजबूत हो रही हैं। करण कुंद्रा इस सीजन के सबसे लोकप्रिय कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। तेजस्वी करण को कितनी प्रिय हैं इस बात का खुलासा तो करण पहले ही तेजस्वी को कर चुके हैं। हाल ही में वो सिंगर अकासा सिंह के साथ भी अपना हाल-ए-दिल बयां करते हुए नजर आए थे।

करण ने कहा तेजस्वी पर क्रश है

करण ने अकासा से अपने दिल की बात साझा करते हुए कहा कि उन्हें अपनी साथी प्रतियोगी तेजस्वी प्रकाश पर क्रश है। करण ने अकासा से कहा, ‘आप पहले से ही जानती हैं मुझे उसपर क्रश है। वो काफी कॉमेडी करती है, क्यूट है और दिल की अच्छी बंदी है’। हालांकि करण ने ये क्लियर कर दिया कि ये फीलिंग सिर्फ उनके मन में हैं।
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
अकासा ने कहा क्या उनके दिल में भी है

अकासा ने करण से बातचीत में कहा कि ऐसा लगता है उनके दिल में भी कुछ है, जिसका जवाब देते हुए करण ने कहा कि ये एहसास सिर्फ उनके मन में हैं तेजस्वी के मन में नहीं। वो उन्हें बस अपना एक अच्छा दोस्त मानती हैं। अकासा ने जब तेजस्वी की तरफ इशारा किया तो करण ने कहा, ‘उसकी तरफ उंगली करना बंद करो’, करण अकासा से बातचीत के दौरान शर्माते हुए भी नजर आए।
विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
अकासा ने लगाई ये शर्त

अकासा बातचीत के दौरान बार-बार करण से ये कहती हुईं दिखाई दी कि तेजस्वी प्रकाश को भी करण कुंद्रा पर क्रश है। हालांकि करण इस बात से सहमत नहीं हुए जिसके बाद अकासा ने करण से ये शर्त लगाई कि तेजस्वी भी उन्हें पसंद करती हैं। हालांकि अकासा ने कहा कि वो करण द्वारा बताई गई इस बात को खुद तक रखेंगी, लेकिन वो ये प्रूफ कर देंगी कि ये क्रश तेजस्वी की तरफ से भी है।

4 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
करण ने किया था फीलिंग का इजहार

करण ने अपनी फीलिंग जाहिर करते हुए कहा, ‘मैं तुम्हें बहुत ही पसंद करता हूं, ठीक है। मुझे एक्स्प्रेशन इश्यू है। मैं बहुत नाखुश था जब तुम जा रही थी, मैंने बोला भी। मुझे बोलने में भी बहुत सोचना पड़ा था कि मैंने तुझे बहुत मिस किया, जब तू गयी थी तो मैं शक्ले भी बना रहा था। हो सकता है कि हमने बात न की हो। तेजस्वी ने कहा पहली बार ऐसा है जब हम बैठकर बात कर रहे हैं। सभी कैमरा सोच रहे होंगे ये क्या हो गया। अभी भी मुझे ये पूछना पड़ रहा था कि तू फ्री है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)
करण के बचाव में आई थीं तेजस्वी

हाल ही में मुख्य घर में जाने के लिए घरवालों के बीच एक टास्क हुआ था। जहां एक तरफ जय ने तेजस्वी और करण के सामने सही बात रखी तो वहीं तेजस्वी लगातार करण का बचाव करती हुईं और जय से बहस करती हुईं दिखाई दी। तेजस्वी ने कहा, ‘इसे खुद का बचाव करना कहते हैं, हम दंगल में यही करते हैं। वो उस पर चढ़ रहा था तो करण ने खुद का बचाव किया। तेजस्वी ने प्रतीक से ये भी कहा इसको दोबारा छूना नहीं, नहीं तो मैं चढ़ जाऊंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें