फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 साल से गुमनाम जिंदगी जी रहीं गोविंदा की भांजी, अब पोस्ट कर किया घरेलू हिंसा का इशारा

Sat, 06 Apr 2019 02:33 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Soumya Seth and Govinda - फोटो : instagram
बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) की भांजी सौम्या सेठ (Soumya Seth) ने 8 साल पहले टेलीविजन इंडस्ट्री में 'नव्या' सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की थी। टीवी की दुनिया में उनका सफर महज 5 साल का रहा। शादी के बाद उन्होंने सीरियल की दुनिया से किनारा कर लिया। हालांकि वह सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहीं। इस बीच सौम्या ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट लिखा जो इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि सौम्या घरेलू हिंसा का शिकार हो चुकी हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Soumya Seth - फोटो : instagram
सौम्या ने एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- '8 साल पहले जब मैंने नव्या सीरियल किया था तब मैं 21 साल की थी। मैं चाहती थी कि दुनिया प्यार पर विश्वास करे। प्यार से दुनिया को ठीक करना चाहा था। मेरा मानना था कि हर कोई प्यार लेने और प्यार करने का हकदार है। मैं अपने ही देश में थी। पेरेंट्स के साथ रहती थी, जिन्होंने मुझे हर तरह की बुराई से बचाया। मैं बड़ी हो गई हूं। मैंने हिंसा देखी है, अवैध दवाओं को देखा है। नफरत, अन्याय, भावनात्मक हेरफेर और शारीरिक शोषण देखा है।' 
 
विज्ञापन

3 of 5
Soumya Seth - फोटो : instagram
सौम्या ने इस पोस्ट में आगे लिखा-  'मैंने गंदे दिलों के साथ सुंदर चेहरे देखे हैं। जो लोग अच्छे दिखते हैं लेकिन दिल और दिमाग से बीमार हैं। नव्या करने के 8 साल बाद मेरा मानना है कि प्रिंस चार्मिंग जैसा कॉन्सेप्ट बेकार है। लड़कियों को बस अपने दिल की सुनने की जरूरत है। लड़कियों की खुशी किसी पुरुष पर निर्भर नहीं होनी चाहिए। आज मैं इतना कह सकती हूं कि ईमानदार होना महंगा, बेकार, दर्दनाक और बेवकूफी है।' 

4 of 5
Soumya Seth - फोटो : instagram
सौम्या ने इस पोस्ट में 'नव्या' सीरियल को सबसे सुंदर सपना बताया। इसके साथ ही सीरियल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे कुछ दिनों तक जीने का मौका मिला। मेरे जीवन के कुछ सबसे यादगार दिन। हमेशा के लिए आभारी रहूंगी। आपको बता दें, सौम्या सेठ का यह पोस्ट काफी चर्चा में है। इस पोस्ट में सौम्या ने कुछ साफ-साफ तो नहीं कहा लेकिन पोस्ट से घरेलू हिंसा होने का संकेत जरूर मिल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Soumya Seth - फोटो : instagram
सौम्या ने साल 2017 में ब्वॉयफ्रेंड अरूण कपूर के साथ शादी की थी। बेबी के जन्म के कुछ वक्त बाद ही वह पति से अलग हो गई थीं और अलग रह रही हैं। सौम्या सेठ नव्या के अलावा 'वी द सीरियल', 'दिल की नजर से खूबसूरत', 'ये है आशिकी', 'चक्रव्यूह सम्राट अशोक' में भी काम कर चुकी हैं। सौम्या टीवी एक्ट्रेस रागिनी खन्ना और कृष्णा अभिषेक की कजिन सिस्टर है। इसी रिश्ते वह गोविंदा की भांजी लगीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें