फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2024: शादी के बाद पति दीपक के साथ पहली दिवाली मना रहीं आरती, खास अंदाज में की घर के कोने-कोने की सजावट

Wed, 30 Oct 2024 11:31 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता गोविंदा की भांजी और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह शादी के बाद इस साल ससुराल में पहली दिवाली मना रही हैं। वे खास तरह से तैयारियां कर रही हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
आरती सिंह-दीपक चौहान - फोटो : इंस्टाग्राम
छोटे परदे की चर्चित अदाकारा और गोविंदा की भांजी आरती सिंह ने इस साल अप्रैल में दीपक चौहान के साथ शादी रचाई। सजना के घर में आरती इस साल पहली दिवाली मनाएंगी। इसकी तैयारियां भी खास अंदाज में की जा रही हैं। घर की सजावट से लेकर साफ-सफाई तक पर, खुद आरती और दीपक निजी रूप से नजर रख रहे हैं। आरती ने सोशल मीडिया पोस्ट पर झलकियां भी साझा की हैं।
विज्ञापन

2 of 5
आरती सिंह-दीपक चौहान - फोटो : इंस्टाग्राम
दीपक खुद देख रहे साफ-सफाई का काम
आरती सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर घर की इनसाइड फोटो साझा की है। इसके साथ लिखा है, 'आज सबकी बैंड बजनी है। पति खुद घर का हर कोना यह चेक करने के लिए देख रहे हैं कि घर की सफाई ठीक से हुई है या नहीं। बढ़िया है। मुझे अकेले सबकुछ नहीं करना है'। 

विज्ञापन

3 of 5
आरती सिंह-दीपक चौहान - फोटो : इंस्टाग्राम
फूलों से सजाया घर
इसके अलावा आरती ने घर के कुछ और तस्वीरें भी साझा की हैं। उन्होंने फूलों से घर की सजावट की है। इसके अलावा उन्होंने रंगोली भी बनाई है। इसकी भी उन्होंने इंस्टाग्राम पर साझा की है। आरती सिंह जहां अभिनेत्री हैं, वहीं दीपक चौहान बिजनेसमैन हैं।
VVKWWV Day 20 Box Office:   बंद होने की कगार पर 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो', जानें 20वें दिन का कलेक्शन

4 of 5
आरती सिंह-दीपक चौहान - फोटो : इंस्टाग्राम
ब्लैक आउटफिट में खूबसूरत लगीं आरती
आरती सिंह ने अपनी भी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। दिवाली फंक्शन के लिए आरती खास अंदाज में तैयार हुई हैं। ब्लैक कलर के आउटफिट में वे बेहद खूबसूरत लग रही हैं। आरती एक तस्वीर में अपना हेयर स्टाइल फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। वहीं, उन्होंने एक सेल्फी शेयर की है, जिसमें उनके साथ दीपक भी नजर आ रहे हैं। 

Karisma Kapoor: 'दिल तो पागल है' के 29 साल पूरे, करिश्मा ने साझा की स्टोरी, जानिए कैसे मिली थी उन्हें ये फिल्म
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आरती सिंह-दीपक चौहान - फोटो : इंस्टाग्राम
माही विज के साथ आईं नजर
आरती चौहान ने दिवाली के मौके पर इंडस्ट्री के कुछ सितारों के साथ मुलाकात भी की है, जिनके साथ फोटोज शेयर की हैं। तस्वीरें में वे अभिनेत्री माही विज के साथ नजर आ रही हैं। वे और माही विज प्यार से पोज देती नजर आ रही हैं। आरती सिंह ने टीवी शो 'मायका' से करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वे वारिस, श्रावणी, परिचय और ससुराल सिमर का जैसे शो में काम किया। वे बिग बॉस 13 में भी नजर आ चुकी हैं।  

Siddharth-Kiara: परिवार के साथ दिवाली मनाने दिल्ली पहुंचे सिद्धार्थ-कियारा, एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें