टेलीविजन जगत का सबसे मशहूर और चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस हमेशा से ही लोगों की पसंद रहा है। दर्शक इस शो के हर सीजन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। बिग बॉस के 15 सीजन बीत चुके हैं, लेकिन इसकी लोकप्रियता आज भी पहले की ही तरह बनी हुई है। सीजन 15 के बाद से ही फैंस बेसब्री से इसके नए सीजन का इंतजार कर रहे थे। आज फैंस का यह इंतजार खत्म होने वाला है। एक अक्तूबर से कलर्स पर बिग बॉस 16 का प्रसारण किया जाएगा। इसी बीच शो से पहले अब इस सीजन की थीम सामने आ गई है। तो चलिए तस्वीरों में देखते हैं इस सीजन कैसा होगा बिग बॉस का नया घर-