फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Breakup's: टीवी के इन बड़े सितारों ने भी खाया प्यार में धोखा, किसी 'तीसरे' की एंट्री ने बर्बाद कर दिया सबकुछ

Wed, 16 Mar 2022 02:59 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
टीवी की इन मशहूर अभिनेत्रियों ने झेला ब्रेकअप का दर्द - फोटो : social media
मनोरंजन की दुनिया से ताल्लुक रखने वाले एक्टर्स चाहे फिर वो बॉलीवुड से हों या टीवी इंडस्ट्री से हर रोज किसी न किसी चीज को लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं। इनकी जिंदगी की हर चीज लाइमलाइट में रहती है, तो ऐसे में इनके रिश्ते चर्चा से कैसे दूर रह सकते हैं। आपने इंडस्ट्री में कई ऐसे कपल देखे होंगे, जो अपना जीवन बहुत प्यार और एक-दूसरे के लिए समर्पण के साथ गुजार रहे हैं। लेकिन सबकी किस्मत एक जैसी नहीं होती। आज हम आपको टीवी के उन सितारों के नाम बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने पार्टनर्स से धोखा खाया। 
विज्ञापन

2 of 10
दिव्यांका त्रिपाठी, शरद मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया
दिव्यांका त्रिपाठी
दिव्यांका त्रिपाठी और शरद मल्होत्रा के रिश्ते की शुरुआत 'बनू मैं तेरी दुल्हन' के सेट पर हुई थी। इन दोनों का रिश्ता आठ सालों तक चला, लेकिन फिर इन दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया था। दिव्यांका शरद से शादी करना चाहती थीं, लेकिन शरद तब शादी के लिए तैयार नहीं थे। इस रिश्ते के खत्म होने पर अभिनेत्री पूरी तरह से टूट गई थीं।  

 
विज्ञापन

3 of 10
दिव्या अग्रवाल, प्रियांक शर्मा - फोटो : Instagram
दिव्या अग्रवाल 
दिव्या अग्रवाल ने प्रियांक शर्मा से नजदीकियों को लेकर काफी सुर्खियां बटोरी थीं। शो में इन दोनों की जबरदस्त कैमिस्ट्री देखने को मिली थी लेकिन फिर प्रियांक ने बिग बॉस में बेनाफ्शा से रिश्ता बनाया, जिसकी वजह से दिव्या ने शो में आकर उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई थी और प्रियांक से अलग हो गई थीं। इसके बाद वह वरुण सूद के साथ रिश्ते में रहीं, लेकिन हाल ही में उनसे भी अलग हो गईं। 

4 of 10
एजाज खान, अनीता हसनंदानी - फोटो : Social Media
अनीता हसनंदानी
अभिनेत्री अनीता हसनंदानी और एजाज खान का रिश्ता किसी से छिपा नहीं था। लेकिन एजाज की जिंदगी में किसी और लड़की ने जगह ले ली, जिसकी वजह से अनीता का दिल टूट गया। उन्होंने अनीता को चीट किया था और इस बात का पछतावा उन्हें आजतक है। हालांकि अनीता ने अब शादी कर ली है और वे अपने पति रोहित रेड्डी के साथ बेहद खुश हैं।

 
विज्ञापन

5 of 10
रुबीना दिलैक और अविनाश - फोटो : social media
रुबीना दिलैक
सीरियल 'छोटी बहू' से मशहूर हुई अभिनेत्री रुबीना दिलैक अपने को-स्टार अविनाश से बेहद प्यार करती थीं। लेकिन अविनाश रुबीना को धोखे में रख रहे थे और इसी की वजह से वह उनसे अलग हुईं। इस ब्रेकअप से रुबीना काफी टूट गई थीं और निगेटिविटी से साथ जी रही थीं। 

 
विज्ञापन

6 of 10
जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया
जेनिफर विंगेट
जेनिफर टीवी की महंगी और मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। इनका अफेयर अपने को-स्टार करण सिंह ग्रोवर से था। दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे और शादी भी कर ली थी। लेकिन इनकी शादी ज्यादा समय तक नहीं चल सकी क्योंकि करण उन्हें धोखा दे रहे थे। 

 
विज्ञापन

7 of 10
करण कुंद्रा, अनुषा दांडेकर - फोटो : Social Media
अनुषा दांडेकर
करण कुंद्रा और अनुषा दांडेकर का रिश्ता छह सालों तक चला और दोनों शादी करने का मन भी बना चुके थे लेकिन अचानक दोनों ने अलग होने का फैसला कर सबको चौंका दिया था। बाद में अनुषा ने करण पर चीट करने का आरोप लगाया था। 

 

8 of 10
करन पटेल के साथ काम्या पंजाबी
काम्या पंजाबी
इंडस्ट्री में एक समय ऐसा था जब करण पटेल और काम्या पंजाबी एक दूसरे के साथ रिश्ते में काफी खुश थे पर अचानक ही दोनों अलग हो गए। 

 

9 of 10
करण मेहरा और निशा रावल - फोटो : Instagram
निशा रावल 
अभी कुछ ही दिनों पहले निशा रावल ने पति करण मेहरा पर धोखा देने का आरोप लगाया, जिसके बाद दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली। धोखा देने के साथ ही निशा ने करण पर मारपीट और घरेलू हिंसा का मामला भी दर्ज कराया है। निशा अपने बेटे के साथ अब करण से अलग रह रही हैं। 
 
विज्ञापन

10 of 10
सारा खान और अली मर्चेंट - फोटो : social media
सारा खान
बिदाई से फेमस हुई अभिनेत्री सारा खान ने केवल 17 साल की उम्र में बिग बॉस के मंच पर अली मर्चेंट से शादी की थीं। लेकिन शो के बाहर आते ही दोनों ने अपनी राहें जुदा कर ली थीं। इसकी वजह का खुलासा करते हुए सारा ने बताया की अली उनको चीट कर रहे थे और उन्होंने ऐसा कईं बार किया था।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें