फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TV Actresses Fees: 'अनुपमा' की रुपाली गांगुली से लेकर 'ये है मोहब्बतें' की दिव्यंका त्रिपाठी तक, एक एपिसोड के लिए लाखों लेती हैं ये ऐक्ट्रेसेस

Tue, 01 Feb 2022 08:56 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
TV Actresses Fees - फोटो : सोशल मीडिया
छोटे पर्दे की दुनिया में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जो अपने अभिनय के दम पर किसी भी शो में चार चांद लगा देती हैं। इन अभिनेत्रियों के बीच विभिन्न तरह की होड़ लगी रही है। कभी बेहतरीन अदाकारी, कभी सोशल मीडिया एक्टिविटी, तो कभी हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस जैसे पैमानों पर इन हसीनाओं को तौला जाता है। आज हम भी इन्हें इनके द्वारा मांगी गई फीस के तराजू में तौलेंगे और आपको बताएंगे कि ये 9 अभिनेत्रियां एक एपिसोड के लिए कितनी फीस चार्ज करती हैं। आइए पढ़िए...
विज्ञापन

2 of 10
shivangi joshi - फोटो : instagram

शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi)

कलर्स चैनल के शो 'बालिका वधू 2' में मुख्य भूमिका निभाने वाली शिवांगी जोशी एक एपिसोड के लिए तकरीबन 60 हजार रुपये की फीस लेती हैं। बता दें कि इससे पहले अभिनेत्री स्टार प्लस के 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में भी मुख्य भूमिका निभा चुकी हैं।

विज्ञापन

3 of 10
drashti

दृष्टि धामी (Drashti Dhami)

'गीत हुई सबसे पराई', 'मधुबाला' और 'सिलसिला बदलते रिश्तों का' जैसे शो में नजर आ चुकी दृष्टि धामी एक एपिसोड के लिए करीब 65 से 70 हजार रुपये चार्ज करती हैं।

4 of 10
सुरभि ज्योति - फोटो : इंस्टाग्राम

सुरभि ज्योति (Surbhi Jyoti)

'सीरियल कुबूल है' और 'नागिन' में मुख्य भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री सुरभि ज्योति 70 से 75 हजार रुपये लेती हैं। बता दें कि अभिनेत्री ने गुल खान के सीरियल 'इश्कबाज' में भी अहम रोल अदा किया था।

विज्ञापन

5 of 10
nia sharma - फोटो : instagram

निया शर्मा (Nia Sharma)

'एक हजारों में मेरी बहना है' और 'जमाई राजा' जैसे सुपरहिट शोज करने वाली अभिनेत्री निया शर्मा एक एपिसोड का 80 हजार रुपये चार्ज करती हैं। अभिनेत्री टीवी सीरियल्स के अलावा कई रिएलिटी शो का हिस्सा भी रह चुकी हैं। इसके साथ ही वह ओटीटी प्लेटफॉर्म में भी अपना हाथ आजमा चुकी हैं।

विज्ञापन

6 of 10
दिव्यांका त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया

दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi)

'बनू मैं तेरी दुलहन' और 'ये है मोहब्बतें' में मुख्य किरदार निभाने वाली अदाकारा दिव्यांका त्रिपाठी की फैन फॉलोविंग काफी ज्यादा है। टीवी शो की बहू ने खतरों के खिलाड़ी में सबको मात देने वाली अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी एक एपिसोड के लिए 80 से 85 हजार रुपये लेती हैं। 

विज्ञापन

7 of 10
जेनिफर विंगेट - फोटो : Instagram

जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget)

छोटी उम्र में अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाली जेनिफर विंगेट का नाम आज टीवी इंडस्ट्री की सबसे महंगी एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार है। बता दें कि सबकी चहेती एक्ट्रेस एक एपिसोड के लिए तकरीबन 1 लाख रुपये बतौर फीस लेती हैं।

8 of 10
sakshi tanwar

साक्षी तंवर (Sakshi Tanwar)

'कहानी घर घर की' से सबके दिलों पर राज करने वाली अभिनेत्री साक्षी तंवर एक एपिसोड के लिए तकरीबन डेढ़ लाख रुपये लेती हैं। यही कारण है कि 'बड़े अच्छे लगते हैं' फेम साक्षी तंवर की गिनती भी टीवी की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में होती है।

9 of 10
हिना खान साड़ी स्टाइल - फोटो : Instagram/realhinakhan

हिना खान (Hina Khan)

'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'नागिन', कमॉलिका जैसे शोज करने वाली हिना खान को मेकर्स मुहमांगी रकम देते हैं। रिएलिटी शो बिग बॉस में फैशन आइकॉन कहलाने वाली अभिनेत्री एपिसोड के लिए डेढ़ से दो लाख रुपये लेती हैं। 

विज्ञापन

10 of 10
रुपाली गांगुली - फोटो : इंस्टाग्राम

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly)

टीआरपी लिस्ट में लगातार नंबर एक पर अपनी जगह बनाए रखने वाले शो 'अनुपमा' की लीड अदाकारा रुपाली गांगुली ने हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस हैं। वह एक एपिसोड के लिए पूरे 3 लाख रुपये ले रही हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें