फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: जीत के बाद तेजस्वी प्रकाश ने दिया पहला बयान, बोलीं- कोई नहीं चाहता था कि मैं जीतूं

Mon, 31 Jan 2022 11:56 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टेलीविजन के चर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस का एक और सीजन पूरा हो चुका है। बिग बॉस के 15वें सीजन का ग्रैंड फिनाले रविवार को आयोजित किया गया। इसके साथ ही ग्रैंड फिनाले में इस सीजन के विजेता का नाम भी घोषित किया गया।

विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15 विनर तेजस्वी प्रकाश - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

टेलीविजन के चर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस का एक और सीजन पूरा हो चुका है। बिग बॉस के 15वें सीजन का ग्रैंड फिनाले रविवार को आयोजित किया गया। इसके साथ ही ग्रैंड फिनाले में इस सीजन के विजेता का नाम भी घोषित किया गया। बिग बॉस के 15वें सीजन को अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश ने जीता। शो की ट्रॉफी हासिल करने के साथ ही तेजस्वी को 40 लाख रुपए की इनाम राशि भी मिली। अभिनेत्री की जीत के बाद से ही लोगों की मिली- जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। एक ओर जहां तेजस्वी के फैंस उनकी जीत से खुश हैं, तो वहीं अन्य उनके विजेता बनने से हैरान और नाराज नजर आ रहे हैं।

इतना ही नहीं अभिनेत्री की जीत पर कई सेलेब्स थी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इसी बीच अब खुद तेजस्वी प्रकाश ने अपनी जीत के बाद इस पर अपना पहला बयान दिया है। शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल और करण कुंद्रा जैसे मजबूत कंटेस्टेंट्स को मात देकर जीत हासिल करने वाली तेजस्वी इस सफलता पर बेहद खुश हैं। हालांकि विनर बनने के बाद तेजस्वी ने कहा कि शो में कोई भी नहीं चाहता था कि वह इस खिताब को जीते।
 
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस 15 विनर तेजस्वी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया
एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में अभिनेत्री ने कहा कि, मैंने शो से बाहर आकर जब अपना बिग बॉस का सफर देखा तो मुझे एहसास हुआ कि शो में कई चीजें मेरे खिलाफ थी। वहां मुझे गिराने के लिए योजनाएं बनाई जाती थी। उन्होंने यह भी कहा कि आखिरी समय तक जब मैं स्टेज पर मौजूद थी, तब भी स्टूडियो में बैठा कोई शख्स नहीं चाहता था कि मैं यह ट्रॉफी जीतूं।
विज्ञापन

3 of 5
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया
तेजस्वी ने कहा कि आखिरी पल तक जब तक मेरे हाथ में ट्रॉफी नहीं आई, तब तक यह लोग दुआ कर रहे थे और उम्मीद कर रहे थे कि मैं हार जाऊं, लेकिन गणपति बप्पा और मेरे फैंस को कुछ और ही मंजूर था। मैं हमेशा इस बात पर भरोसा करती हूं कि जिसका कोई नहीं होता उसका खुद भगवान होता है।

4 of 5
नागिन सीजन 6 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस दौरान अभिनेत्री ने यह भी कहा कि मेरी जीत मैंने मेहनत से हासिल की है। मुझे इसलिए नहीं जिताया गया क्योंकि मुझे नागिन शो मिल गया है। दरअसल बिग बॉस 15 की विनर बनीं तेजस्वी प्रकाश को शो जीतने के साथ ही एक और उपलब्धि हाथ लगी है। तेजस्वी जल्द ही एकता कपूर के सीरियल नागिन के छठे भाग में नजर आने वाली हैं। कलर्स टीवी पर शुरू होने वाले सीरियल में तेजस्वी प्रकाश मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 15 ग्रैंड फिनाले - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं बिग बॉस 15 की बात करें तो इस सीजन को तेजस्वी प्रकाश ने अपने नाम किया जबकि अभिनेत्री को कांटे की टक्कर देते नजर आए प्रतीक सहजपाल इस सीजन के रनर अप रहे। इस सीजन टॉप 5 में निशांत भट्ट, प्रतीक सेजपाल, तेजस्वी प्रकाश, शमिता शेट्टी और करण कुंद्रा ने अपनी जगह बनाई थी। हालांकि निशांत 10 लाख रुपए लेकर शो से बाहर हो गए। जिसके बाद शमिता शेट्टी और करण कुंद्रा भी कम वोटों की वजह से फिनाले की रेस से बाहर हो गए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें