फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वजन बढ़ने की वजह से इस एक्ट्रेस को झेलनी पड़ी थी कई मुश्किलें, अब दिखने लगीं ऐसी

Tue, 16 Jul 2019 04:56 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Juhi Parmar - फोटो : instagram
फैट टू फिट (Fat To Fit) कॉलम में आज हम बात करेंगे जूही परमार की। 17 साल पहले जूही परमार ने 'कुमकुम- प्यारा सा बंधन' (Kumkum – Ek Pyara Sa Bandhan) सीरियल से लोगों के घरों में दस्तक दी थी। इस सीरियल में जूही परमार ने अच्छी बेटी, बहू, पत्नी और मां बनकर एक मिसाल पेश की थी जिसके बाद लोग जूही को असल जिंदगी में भी 'कुमकुम' कहकर बुलाने लगे। इस सीरियल को ऑफ एयर हुए एक अरसा हो चुका है। हाल ही में इस सीरियल की लीड एक्ट्रेस जूही परमार ने सीरियल के 17 साल पूरे होने पर फैंस के लिए एक खास तस्वीर पोस्ट की। खास बात है जूही का वजन बीच में काफी बढ़ गया था लेकिन अब वह बिल्कुल फिट हो चुकी हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Juhi Parmar - फोटो : instagram
जूही परमार ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट की। तस्वीर में जूही 'कुमकुम' के लुक में नजर आ रही हैं। तस्वीर को पोस्ट करने के साथ जूही ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट भी लिखा। जूही ने लिखा- 'आज से 17 साल पहले मेरा एक खूबसूरत सफर शुरू हुआ था। मुझे इस बात का अहसास तक नहीं था कि यह मेरी जिंदगी का सबसे बेहतरीन सफर होगा। जिंदगी भर का सफर इसलिए कह रही हूं क्योंकि कुमकुम सीरियल भले ही ऑफ एयर हो गया हो लेकिन लोग आज भी मुझे कुमकुम नाम से बुलाते हैं।'
 
विज्ञापन

3 of 5
Juhi Parmar - फोटो : instagram
जूही परमार ने आगे लिखा- 'इस शो के साथ मैंने अच्छे दोस्त और जिंदगी भर की यादें बनाई हैं। अपने आप को सौभ्यशाली समझती हूं कि मैं इस शो का हिस्सा रही। यह शो दर्शकों के पसंदीदा सीरियल्स में से एक शो था।' सीरियल की सालगिरह पर मैंने अपने उसी कुमकुम वाले लुक को फैंस के लिए अपनाया। 'कुमकुम- प्यारा सा बंधन' सीरियल साल 2002 में ऑन एयर हुआ था। इस सीरियल में जूही परमार के अलावा हुसैन कुवाजरवाला, अरुण बाली और रीता भादुड़ी थीं। 

4 of 5
Juhi Parmar - फोटो : instagram
इस सीरियल के बाद जूही परमार कई सारे सीरियल्स में नजर आईं। इनमें 'विरासत', 'कुसुम', 'देवी', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'तेरे इश्क में' और 'संतोषी मां' शामिल है। इसके अलावा कई रियलिटी शोज में भी नजर आईं जिसमें 'पति पत्नी और वो' और 'किचन चैम्पियन 5' शामिल है। खास बात है कि जूही परमार ने रियलिटी शो 'बिग बॉस 5' शो जीता था। 'कुमकुम' सीरियल से अब तक जूही परमार के लुक में काफी उतार चढ़ाव देखा गया। बीच में उनका वजन काफी बढ़ गया था जिसका खुलासा उन्होंने खुद रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 5' के दौरान किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
juhi parmar - फोटो : instagram
कई साल पहले इकनॉमिक्स टाइम्स को दिए गए इंटरव्यू में जूही परमार ने अपने बढ़े वजन का जिक्र किया था। जूही ने कहा था- 'मैं दोबारा काम शुरू करना चाहती हूं लेकिन वजन को कम करके, सही शेप में आने के बाद। मैं कई साल तक काम से दूर रही। मेरा वजन मेरे करियर के बीच की सबसे बड़ी मुश्किल है जो मेडिकल रीजन्स की वजह से बढ़ा। इंडस्ट्री में कोई भी तर्क नहीं चलता। मेरे लिए वजन कम करना ही मेरा पहला फोकस है। 'जूही परमार ने अपना वजन काफी कम लिया है और अब वह एकदम फिट हैं। जूही परमार ने 17 किलो वजन घटाकर 'करमफल दाता शनि' सीरियल किया था। यह सीरियल 2018 में ऑफ एयर हुआ। जूही आखिरी बार सीरियल 'तंत्र' में नजर आई थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें