बिग बॉस 15 में तीन वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है जिसमें टीवी की मशहूर अदाकारा देवोलीना भट्टाचार्जी भी शामिल हैं। देवोलीना बिग बॉस में पहले भी जलवे बिखेर चुकी हैं और अब एक बार फिर वह कंटेस्टेंट बनकर घर के सदस्यों की नींद उड़ाने वाली हैं। बिग बॉस 15 में एंट्री करने से पहले देवोलीना ने अमर उजाला के साथ खास बातचीत की। उन्होंने घर के सदस्यों के व्यवहार और उनके गेम प्लान को लेकर भी खुलकर बात की।
सवाल- बिग बॉस 15 में वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है, आप कितनी वाइल्ड होंगी और क्या स्ट्रेटजी होगी?
जवाब- (हंसते हुए) पता नहीं मैं कितनी वाइल्ड होने वाली हूं। यह तो अंदर जाने के बाद ही पता चलेगा मुझे कि घर का माहौल कैसा है, लोग कैसे हैं, तो जैसा करेंगे वैसा पाएंगे, मुझे यकीन है कि वो मुझे जानते होंगे। मैं अपनी तारीफ में खुद क्या बोलूं।