लॉकडाउन की वजह से एक बार फिर टीवी पर 90 का दशक लौट आया है। रामायण, महाभारत, शक्तिमान जैसे टीवी सीरियल दोबारा शुरू किए गए हैं। ऐसे में टीवी के शुरुआती दौर में जिन विज्ञापनों ने धूम मचाई थी, आज भी लोग उन्हें याद करते हैं। भारतीय लोक सेवा प्रसारण 'दूरदर्शन' पर आने वाले इन विज्ञापनों की पहुंच हर घर में हुआ करती थी। अगर हम कहें कि इसी दूरदर्शन से हम दुनिया जहान के सारे दृश्य देख पाएं तो इसमें कोई दो राय नहीं होगी। आइए बात करते हैं उन पांच विज्ञापनों की जिसे सबसे ज्यादा पसंद किया जाता था।