डोरी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
धारावाहिक ‘डोरी’ की कहानी बनारस की पृष्ठभूमि पर आधरित है और छह साल की एक लड़की के नजरिये से है। डोरी बनारस के बुनकर मोहल्ले में अपने पालक पिता गंगा प्रसाद के साथ रहती है। शो के प्रोमो में तीन मुख्य किरदारों डोरी, गंगा प्रसाद और कैलाशी देवी ठाकुर का परिचय बताया गया है।