भारत में दूरदर्शन 60 बरस से भी ज्यादा का हो गया है। एक जमाने में जब मनोरंजन जगत आज की तरह सुदृढ़ और विलक्षित नहीं था और अपना एक रूप लेने की कोशिश ही कर रहा था उस वक्त दूरदर्शन ने कई ऐसे कार्यक्रम दे दिए, जिसकी स्मृति भारतीय दर्शकों के मस्तिष्क पर अब तक अमिट है। रामायण, महाभारत, शक्तिमान, मालगुड़ी डेज और गली-गली सिम सिम के किस्से व कहानियां तो आपने कई बार सुनी होंगी, लेकिन आज हम आपको यादों के उस झरोखे से भी परे ले चलेंगे।