छोटे पर्दे की मशहूर अदाकारा दिव्यांका त्रिपाठी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। दिव्यांका ने जीटीवी के शो 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' से अपने पेशेवर टीवी अभिनय करियर की शुरुआत की थी। मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मीं दिव्यांका कभी आर्मी अफसर बनना चाहती थीं।
'मिस भोपाल' रह चुकी हैं दिव्यांका
माता-पिता दोनों एनसीसी कैडेट रहे थे इसलिए दिव्यांका भी कई साल एनसीसी कैडेट रहीं। भोपाल से आने वाली दिव्यांका त्रिपाठी साल 2004 में 'मिस भोपाल' रह चुकी हैं। दिव्यांका त्रिपाठी ने कई सीरियल में काम किया और बेस्ट रोल का अवॉर्ड भी अपने नाम किया।
केप टाउन में कर रहीं शूटिंग
अभिनेत्री फिलहाल रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के 11वें सीजन की शूटिंग में व्यस्त हैं। बता दें कि इस शो की शूटिंग साउथ अफ्रीका के केप टाउन में हो रही है, जहां से शो के कंटेस्टेंट लगातार अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।